Move to Jagran APP

मजदूरों ने सरकार के खिलाफ किया पैदल मार्च

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के आह्वान पर पंचकूला में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 06:51 PM (IST)
मजदूरों ने सरकार के खिलाफ किया पैदल मार्च
मजदूरों ने सरकार के खिलाफ किया पैदल मार्च

जासं, पंचकूला : भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के आह्वान पर पंचकूला में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों और मजदूरों ने हिस्सा लिया। रैली में विभिन्न विभागों से महिलाएं भी पहुंचीं। उन्होंने पैदल मार्च कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

loksabha election banner

रैली की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी ने की, जबकि मंच का संचालन हनुमान गोदारा ने किया। केंद्रीय व क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामदास पाडे ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार समय रहते कर्मचारियों व प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत मजदूरों की मागों को पूरा करें, वरना चुनाव में उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार कर्मचारियों की छंटनी और निजीकरण पर रोक लगाए, पुरानी पेंशन बंद की जाए तथा ठेकेदारी प्रथा पर समाप्त किया जाए। लगाया आरोप-सरकार कर्मचारी विरोधी

संघ के हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष सीबी चौहान और संगठन मंत्री जंग बहादुर यादव ने कहा कि भवन निर्माण कामगार पार्ट टाइम एजुसेट चौकीदार, भट्ठा मजदूरों और अन्य मजदूरों की हालत दयनीय है। हरियाणा कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत सिंह एवं प्रदेश महामंत्री कृष्ण लाल गुर्जर ने सरकार पर आरोप लगाया कि कर्मचारियों की मागों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत की गई थी, लेकिन सरकार कर्मचारी विरोधी साबित हुई है। इस अवसर पर बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, आगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रधान शशी भास्कर, महासचिव सुनीता धीमान, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान विजय कंबोज, अनुबंधित बिजली कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान धर्मवीर, महासचिव नरेश बालू, पैक्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अमृत लाल, महासचिव हवा सिंह मैहला भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.