Move to Jagran APP

लट्ठमार होली खेलने उत्‍तर प्रदेश के बरसाना जाएंगे मनोहरलाल

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल उत्‍तर प्रदेश के मथुरा के बरसाना में लट्ठमार होली खेलेंगे। वह उत्‍तर प्रदेश्‍ा के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैंं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 09:46 AM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 09:46 AM (IST)
लट्ठमार होली खेलने उत्‍तर प्रदेश के बरसाना जाएंगे मनोहरलाल
लट्ठमार होली खेलने उत्‍तर प्रदेश के बरसाना जाएंगे मनोहरलाल

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल उत्‍तर प्रदेश के मथुरा के बरसाना में लठ्ठमार होली खलेंग।  अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निमंत्रण स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन का दौरा करेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री अपने कुछ सहयोगियों के साथ होली खेलेंगे। मुख्यमंत्री बरसाने की लट्ठमार होली में भी शरीक होंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। देश भर में होली का त्योहार 2 मार्च को मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन में होली का उत्सव आरंभ हो चुका है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जब सूरजकुंड आए थे, तब उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को होली उत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। दोपहर बाद तीन बजे साउथ ब्लॉक में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात है। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच रक्षा से जुड़े हरियाणा के मुद्दों और परियोजनाओं पर बातचीत होने की संभावना है। यह मुलाकात बृहस्पितवार को होनी थी, लेकिन कार्यक्रमों में फेरबदल हो गया।

शाम चार बजे मुख्यमंत्री दिल्ली से मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ कैबिनेट के कुछ साथी भी जा सकते हैं। मथुरा रिफाइनरी गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री साढ़े पांच बजे वृंदावन में होली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात को मनोहरलाल मथुरा के रिफाइनरी गेस्ट हाउस में ही रुकेंगे।

शनिवार सुबह वह साढ़े दस बजे वृंदावन में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और फ्री होने के बाद पौने दो बजे बरसाना के राधा बिहारी इंटर कॉलेज में रंगोत्सव में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके बाद तीन बजे प्रिया कुंड और श्रीजी मंदिर में भी जाएंगे। शाम चार बजे मनोहर लाल बरसाना के इंटर कॉलेज से हेलीकाप्टर के जरिए दिल्ली वापस लौट आएंगे।

बता दें कि बरसाना का रंगोत्सव दुनिया भर में मशहूर है। यहां लट्ठमार होली खेली जाती है। यह काफी प्रसिद्ध है। यहां लोग रंगों, फूलों के अलावा डंडों से होली खेलने की परंपरा निभाते है। इसे देखने के लिए कई जगहों से लोग आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.