Move to Jagran APP

मनोहर लाल को भरोसा अगली बार भी बनेगी भाजपा की सरकार

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री ने विश्‍वास जताया‍ कि राज्‍य में अगली बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्‍होंंने कहा, उनकी सरकार ने पूरे राज्‍य का समान विकास किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 11 Jan 2018 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jan 2018 08:14 PM (IST)
मनोहर लाल को भरोसा अगली बार भी बनेगी भाजपा की सरकार
मनोहर लाल को भरोसा अगली बार भी बनेगी भाजपा की सरकार

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्‍हें भरोसा है कि भाजपा राज्‍य में अगली बार भी सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। भाजपा सरकार ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार क्षेत्रवाद, जातिवाद और भाई भतीजावाद से ऊपर उठकर काम किए हैैं। जिन हलकों में भाजपा के विधायक भी नहीं हैैं, वहां भी सरकार ने समान विकास किए। इसलिए आने वाला समय हमारी पार्टी और सरकार का ही है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ स्थित निवास पर गुरुग्राम, रेवाड़ी, सोनीपत और कैथल जिलों के कार्यकर्ताओं की मंथ्‍ान बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे कामों से जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचा और जनता के बीच भरोसा बढ़ा है। हमें एक-एक नागरिक को यह विश्वास दिलाना होगा  कि सवा तीन साल के शासन में भाजपा सरकार ने पहली बार बिना भेदभाव के विकास किए।

मुख्यमंत्री ने चौटाला व हुड्डा पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि पहले विशेष जिलों तक सत्ता का पहिया घूमता था। उन्‍होंने कहा, मैंने हर विधानसभा में कार्यक्रम किए तथा जनभावना को आधार बनाया। राज्य में अब तक 3600 घोषणाएं की गई, जिनमें से 65 प्रतिशत पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि बाकी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए होमवर्क किया जा रहा है।

मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र के लिए हर जरूरी मांग की उन्हें सूची बनाकर दें, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने जनता के बीच रहने तथा उनकी भावना पर खरा उतरने वाले कामों को कराने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: देह व्‍यापार का हाई फाई तरीका, इस्कार्ट सर्विस से आॅन डिमांड भेजते थे लड़कियां

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा, हमने भ्रष्ट तंत्र पर चोट करते हुए व्यवस्था परिवर्तन का बीड़ा उठाया। इससे दलाली कर जनता का हक मारने वाले दलों की हालत खराब हुई। कार्यकर्ता अब संगठन को मजबूत करने तथा आम आदमी को उसके लाभ दायरे को बढ़ाने वाली योजना के प्रति जागरूक बनें। इसका अगले चुनाव में लाभ मिलेगा।

मंथन बैठक में तीन मंत्रियों के अलावा विधायक रणधीर कापड़ीवास, तेजपाल तंवर, चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, कृष्णा गहलावत, जीएल शर्मा, सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन, सोनीपत के जिलाध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल, कैथल के जिलाध्यक्ष अशोक ढांड, गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान एवं रेवाड़ी के भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: चाचा ने दोस्‍त के साथ मिलकर युवती की जिंदगी कर दी बर्बाद, कहीं का न छाेड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.