Move to Jagran APP

हरियाणा के रण में आज एक दूसरे काेे चुनौती देते नजर आएंगे मनोहर, हुड्डा और केजरीवाल

Haryana Rallies हरियाणा में आज दिग्‍गज नेताओं की रैलियां होंगी। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल कांंग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक - दूसरे को चुनौती देते हुए नजर आएंगे। तीनों राज्‍य में रैलियों को संबोधित करेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 08:52 AM (IST)
हरियाणा के रण में आज एक दूसरे काेे  चुनौती देते नजर आएंगे मनोहर, हुड्डा और केजरीवाल
हरियाणा सीएम मनोहर लााल, भूपेंद्र‍ सिंह हुड्डा और अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में आज का दिन खास रहने वाला है।  आज राज्‍य के सियासी रण में तीन दिग्‍गज नेता एक-दूसरे को चुनौती देंगे। उत्तर, मध्य और दक्षिण हरियाणा में तीन बड़े राजनीतिक कार्यक्रम होंगे। इससे राज्‍य में स्‍थानीय निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्मा जाएगाा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सिरसा और गुरुग्राम में करेंगे दो प्रगति रैलियां

महाभारत की धरती कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को चुनौती देते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रविवार को दो बड़ी रैलियां हैं। उनकी पहली रैली सिरसा तो दूसरी गुरुग्राम में हैं। इन दोनों रैलियों में मनोहर लाल अपनी सरकार के कामकाज का हिसाब देने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा फतेहाबाद में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में दिखाएंगे ताकत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शक्ति प्रदर्शन के लिए फतेहाबाद को चुना है। हुड्डा यहां अपनी पार्टी के विधायकों के साथ विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के जरिये गठबंधन सरकार पर निशाना साधेंगे। हुड्डा लोकसभावार ऐसे आयोजन कर रहे हैं। सिरसा उनका पांचवा लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें फतेहाबाद आता है।

सिरसा को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व अभय सिंह चौटाला का गढ़ माना जाता है, लेकिन जब से चौटाला परिवार में फूट पड़ी है, तब से जजपा अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के गढ़ के रूप में भी इसे प्रचारित किया जाता है। सिरसा शहर से हलोपा विधायक गोपाल कांडा हैं, जिनका भाजपा सरकार को खुला समर्थन हासिल है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फतेहाबाद के विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के लिए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को संयोजक बनाया है। अशोक अरोड़ा राज्य के सीनियर पंजाबी नेता हैं और हर बिरादरी में उनका मान-सम्मान है। कांग्रेस में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए अशोक अरोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पसंद हो सकते हैं।

पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा भी हुड्डा की पसंद हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा में अपना दम दिखाने को प्रगति रैली यहां रखवाई है। मनोहर लाल यहां एक तीर से दो निशाने साधेंगे। पहला तो वह अपनी पकड़ साबित करेंगे, दूसरा हुड्डा को भीड़ के लिहाज से चुनौती देने का काम करेंगे। सिरसा में रैली करने के बाद शाम को मनोहर लाल गुरुग्राम में रैली करेंगे।

बादशाहपुर के निर्दलीय विधायक एवं हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमैन राकेश दौलताबाद सीएम की गुरुग्राम रैली के संयोजक हैं, जबकि गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, सत्यव्रत जरावता, संजय सिंह और गार्गी कक्कड़ अपने-अपने हिसाब से मेहनत कर रहे हैं। जजपा की टोहाना रैली स्थगित हो गई है।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को मिली सजा को आधार बनाते हुए अगले चार दिनों के लिए अपने समस्त राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित किये हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जीटी रोड बेल्ट पर कुरुक्षेत्र में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

इसी तरह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में हरियाणा बदलो रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में संभावना के अनुरूप कोई बड़ी ज्वाइनिंग नहीं होने जा रही है। राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता पर इस रैली का दारोमदार है, लेकिन उनका अपनी ही पार्टी के लोगों के साथ तालमेल नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.