Move to Jagran APP

हरियाणा लोक सेवा आयोग में बढ़ा मनोहर सरकार का दबदबा

मनाेहरलाल सरकार का हरियाणा लोकसेवा आयोग में दबदबा बढ़ गया है। राज्‍य सरकार ने सुरेंद्र गहलावत को एचपीएससी का सदस्‍य चुना गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 12:32 PM (IST)
हरियाणा लोक सेवा आयोग में बढ़ा मनोहर सरकार का दबदबा
हरियाणा लोक सेवा आयोग में बढ़ा मनोहर सरकार का दबदबा

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में मनोहरलाल सरकार का हस्तक्षेप बढ़ गया है। आयोग में खाली चल रहे दो पदों में से एक पर नियुक्ति होने जा रही है। हरियाणा राजभवन में आज शाम राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी फोरेंसिक लैब मधुबन (करनाल) में कार्यरत डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र कुमार गहलावत को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस खास मौके पर मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

सुरेंद्र गहलावत होंगे नए सदस्य, हरियाणा राजभवन में आज दिलाई जाएगी शपथ

सुरेंद्र गहलावत की नियुक्ति से हरियाणा के भाजपा नेता, मंत्री और अफसरशाही हैरान है। उन्‍हें अब तक भाजपा की सक्रिय राजनीति में कभी देखा नहीं गया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग में गहलावत की नियुक्ति को मनोहर सरकार के जाट कार्ड के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमरिंदर सरकार की तैयारी, अब पंजाब में करें बाइक टैक्सी की सवारी

हरियाणा लोकसेवा आयोग में चेयरमैन मनबीर भड़ाना के अलावा आठ सदस्यों के पद हैं। मनबीर भड़ाना की नियुक्ति पिछली हुड्डा सरकार में हुई थी। इसलिए भाजपा सरकार को उन पर अधिक भरोसा नहीं है। चेयरमैन का कार्यकाल चूंकि निर्धारित होता है, इसलिए उनकी नियुक्ति को खारिज भी नहीं किया जा सकता। लिहाजा भाजपा सरकार ने आयोग में अपना हस्तक्षेप बढ़ाने के लिए खाली चल रहे पदों पर अपनी पसंद की नियुक्तियां करना चाहती है।

भाजपा सरकार ने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बहन डा. वंदना शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सदस्य बनाया। वह विधानसभा चुनाव हार गई थीं। उनके अलावा सदस्यों में डा. कुलबीर छिकारा, नीता खेड़ा और जय भगवान गोयल भाजपा के वरिष्ठ लोगों में शामिल हैैं। मनबीर भड़ाना के अध्यक्ष रहते हुए नीलम सिंह और प्रो. राजेश वैद्य पहले से सदस्य हैैं, जबकि दो पद लंबे समय से खाली हैं।

यह भी पढ़ें: इंतजार हुआ खत्‍म, 28 मई को घोषित होगा CBSE की 12वीं का रिजल्ट

भाजपा सरकार ने हाल ही में एचसीएस अधिकारियों का काडर 212 से बढ़ाकर 300 किया है। लिहाजा नए एचसीएस अधिकारियों की भर्ती जल्द संभव है। इसके लिए सरकार जींद के डीसी विनय सिंह को आयोग का सदस्य सचिव बना चुकी है।

आयोग के एक पद पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर की पसंद और शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की नापसंद पूर्व एचसीएस अधिकारी नरेंद्र यादव की नियुक्ति होनी थी। विवाद बढ़ता देख उन्हें हरियाणा राज्य सूचना आयोग में सदस्य के तौर पर एडजेस्ट कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.