Move to Jagran APP

Lockdown violation: पलवल में सर्वाधिक टूटा लॉकडाउन, सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां गुरुग्राम में

कोरोना वायरस लॉकडाउन का सबसे ज्यादा उल्लंघन पलवल में हुआ। हरियाणा में 11 हजार लोगों ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन किया। आठ हजार से अधिक गिरफ्तार हुए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 12 May 2020 09:47 AM (IST)Updated: Tue, 12 May 2020 09:47 AM (IST)
Lockdown violation: पलवल में सर्वाधिक टूटा लॉकडाउन, सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां गुरुग्राम में
Lockdown violation: पलवल में सर्वाधिक टूटा लॉकडाउन, सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां गुरुग्राम में

जेएनएन, चंडीगढ़। Coronavirus epidemic से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है। भारी-भरकम जुर्माने से सरकारी खजाने में भी इस दौरान खूब पैसा आया है।लॉकडाउन तोड़ने वालों से 28 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया है।

loksabha election banner

हरियाणा में 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद इंटर स्टेट तथा इंटर सिटी नाकाबंदी की गई। तब से अभी तक करीब 11 हजार लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। इनमें से पुलिस ने आठ हजार 692 लोगों को गिरफ्तार किया। अलग-अलग पुलिस थानों में इस अवधि में 14 हजार 511 वाहनों को जब्त किया गया। कुल 6159 मामले दर्ज हुए।

पलवल में सर्वाधिक 1360 लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। इसके उलट साइबर सिटी गुरुग्राम में सर्वाधिक 1105 लोगों को गिरफ्तार किया गया। करनाल में सबसे अधिक 1343 वाहनों को जब्त किया गया। गुरुग्राम में सबसे अधिक 734 मामले दर्ज किए गए। इसी प्रकार पानीपत में सर्वाधिक चार करोड़ 51 लाख 22 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि पुलिस द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जहां अंतरराज्जीय सीमाओं को सील किया गया है वहीं अंतर जिला सीमाओं को भी सील किया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा इस अवधि के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों का जुर्माना करके सराहनीय कार्य किया गया है। मेरी जनता को अपील है कि वह घर में रहकर लॉकडाउन का पालन करे।

यह  भी पढ़ें:  Video Conferencing with PM: पंजाब के CM ने कहा- बढ़ाया जाए Lockdown, राज्यों को मिलें शक्तियां

यह  भी पढ़ें: फोन पर बार-बार तंग करता था युवक, महिला ने बाजार में बुलाया, फिर जो हुआ सबने देखा

यह  भी पढ़ें: MRSPTU में युवती की मौत, स्टाफ बोला- तीसरी मंजिल से गिरी, स्वजन कह रहे चोट के निशान तक नहीं

यह  भी पढ़ें: इस मां की ममता की शक्ति देख मेडिकल एक्सपर्ट भी हैरान, कोरोना भी खा रहा मात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.