Move to Jagran APP

9pm 9 minute: कोरोना के खिलाफ प्रकाश युद्ध, अंधकार में दीपों की रोशनी से जगमगा उठा हरियाणा

कोरोना के खिलाफ जंग में एकता का संदेश देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हरियाणा रात के अंधकार में दीपों से जगमगा उठा। लोगों ने घरों की बत्तियां बुझा कर दीप जलाए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 11:13 PM (IST)
9pm 9 minute: कोरोना के खिलाफ प्रकाश युद्ध, अंधकार में दीपों की रोशनी से जगमगा उठा हरियाणा
9pm 9 minute: कोरोना के खिलाफ प्रकाश युद्ध, अंधकार में दीपों की रोशनी से जगमगा उठा हरियाणा

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूरे देश की एकता का संदेश देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का हरियाणा के लोगों ने बढ़चढ़ कर पालन किया। लोगों ने घरों की लाइटें बंद कर दीं और दीपक, माेमबत्तियां जलाईं। लोगों ने रात के ठीक नौ बजे घरों की छतों व घरों बाहर आकर दीपमाला की और मोबाइल के टार्च जलाए। रात और कोहरे के अंधेरे में पूरा हरियाणा जगमगा उठा। पूरे नौ मिनट तक पूरा राज्‍य जगमाया और घरों में बिजली की लाइटें बंद रहीं।

loksabha election banner

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने चंडीगढ़ में अपने आवास पर लाइट बंद कर माेमबत्‍ती जलाई। सीएम हाऊस में ठीेक नौ बजे लाइटें बंद कर दी गईं। इसके बाद दीपक और मोमबत्तियां जलाई गईं। राज्‍य के अन्‍य मंत्रियों और विधायकों ने लाइटें बंद कीं और दीपक व मोमबत्तियां जलाईं।

चंडीगढ़ में अपने आवास पर मोमब‍त्‍ती जलाते मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल।

अंबाला में राज्‍य के गृह एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज के आवास पर ठीक नौ बजे लाइटें बंद कर दी गईं। इसके बाद अनिल विज ने घर की छत पर परिजनों के साथ दीपक जलाए। इस दौरान वहां लोगों ने सोशल डिस्‍टेंस का पूरा ध्‍यान रखा।

अंबाला में अपने घर पर परिजनों के साथ दीपक जलाते गृहमंत्री अनिल विज।

पंचकूला, रोहतक, हिसार, पानीपत, कुरुक्षेत्र सहित पूरे हरियाणा में लाेगों ने घरों में एक साथ दीपक, मा‍ेमबत्तियां और टार्च जलाए। रोहतक के सेक्‍टर एक के महाबीर जैन मंदिर में एक साथ पांच हजार दीये जलाए गए। इस अवसर पर शहर के प्रबुद्धजन भी मौजूद थे।

रोहतक के जैन मंदिर में की गई दीपमाला।

कैथल जिले में भी लोगों ने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोरोना के खिलाफ युद्ध में एकजुटता दिखाई। लोगों ने घरों की लाइटें बंद कर दी और दीपक, माेमबत्तियां और मोबाइल टार्च जलाए। कैथल शहर में विधायक लीलाराम ने भी परिजनों के साथ दीपक जलाए। कलायत में मनाेहरलाल सरकार में राज्‍यमंत्री कमलेश ढांडा ने परिवार और लोगों के साथ दीपक जलाए।

परिवार के साथ दीपक और मोमबत्‍ती जलातीं राज्य की मंत्री कमलेश ढांडा।

सिरसा में भी लाेग कोरोना के खिलाफ प्रकाश युद्ध में शामिल हुए। लोगों ने रात नौ बजते ही घरों की लाइटें बंद  कर दीं। इसके बाद छतों और घरों के बाहर दीपमाला की। पूरा माहौल दीपावली से लग रहा था। लोगों ने दीपक के साथ मामबत्तियां और माेबाइल टार्च जलाकर भी राेशनी की। शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित पूरे शहर में दीपोत्‍सव सा नजारा था। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदारा सिंह ने भी अपने घर में दीपक जलाए।

 

सिरसा में अपने घर में दीपक जलाते भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान सरदारा सिंह।

हिसार में भी लोगों ने कोराेना के विरूद्ध प्रकाश युद्ध में अपनी पूरी भागेदारी की। पानीपत में भी लोगों ने घरोंमें लाइटें बंद कर दीं और घरों की छतों व बाहर आकर दीपक और मोमबत्तियां जलाईं। लोगों ने माेबाइल के टार्च भी जलाकर रोशनी की। यमुनानगर और जगाधरी में लाेगों ने रात नौ बजे से नौ बजकर नौ मिनट तक घरों की लाइटें बंद रखीं। इस दौरान लोगों ने दीपक, मोमबत्तियां और मोबाइल के टार्च जलाए।

यमुनानगर में नजारा।

राज्‍य के करनाल, कुरुक्षेत्र,अंबाला, भिवानी, जींद और झज्‍जर में भी लोगों ने रात नौ बजे से नौ बजकर नौ मिनट तक घरों की लाइटें बंद रखीं। दीपक, मोमबत्तियां और मोबाइल फोन के टार्च जलाए कर रोशनी की।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: उठा बड़ा सवाल, कहीं मजहब के प्रचार से अलग तो नहीं था तब्लीगी जमातियों का मकसद

यह भी पढें: टेस्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार, नए किट RTK कोविड-19 से दो से तीन मिनट में मिलेगी रिपोर्ट


यह भी पढ़ें: Corona से मिलकर लड़ेंगे देश के 425 रिसर्च स्कॉलर-साइंटिस्ट, PU के scholar ने बनाया खास ग्रुप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.