Move to Jagran APP

पिंजौर में पूर्व सैन्‍य अधिकारी के घर में घुसा तेंदुआ

पिंजौर के अमरावती इनक्‍लेव में एक सेवानिवृत सैन्‍य अधिकारी के घर में एक तेंदुआ घुस आया। इससे हड़कंप मच गया। घर के लोग बाहर निकल आए और वन्‍य प्राणी विभाग को सूचना दी। कर्मियों ने चार घंटे से अधिक की मशक्‍कत के बाद तेंदुआ को बेहेाश कर पकड़ लिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 12:50 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2015 09:49 AM (IST)
पिंजौर में पूर्व सैन्‍य अधिकारी के घर में घुसा तेंदुआ

जागरण संवाददाता, पिंजौर। शहर के पॉश इलाके अमरावती इनक्लेव में एक सेवानिवृत सैन्य अधिकारी के घर में एक तेंदुआ घुस आया। इससे हड़कंप मच गया। घर के लोग बाहर निकल आए और वन्य प्राणी विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मियों ने करीब छह घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद तेंदुआ को बेहेाश कर पकड़ लिया और फिर बाद में जंगल में छोड़ दिया।

loksabha election banner

घर के कोने में बैठा तेंदुआ।

पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर छह में स्थित अमरावती इनक्लेव के मकान नंबर 226ए में रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) बीएस जसवाल के परिवार में सुबह हड़कंप मच गया जब घर में उन्होंने एक तेंदुए को घर के बाहर लॉबी में बैठा हुआ देखा । परिवार के लोग तुरंत बाहर की ओर भागे। इस बारे में पता चलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गन से बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद तेंदुअा घत पर चढ़ गया।

अमरावती रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि इस बारे में वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि जंगल पास होने के कारण कई बार वन्य जीव भटक कर आबादी वाले क्षेत्र में आ जाते हैं।

घर के आंगन में टहलता तेंदुआ।

घटना के बारे में जानकारी मिलेगी वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक जयवीर सिंह अन्य कर्मी मौके पर पहुंच गए और तेंदुए को पकड़ने की काेशिश्ा में जुट गए। जयवीर सिंह के अनुसार तेंदुए की उम्र करीब तीन-साढ़े तीन साल है। वह संभवत: पास के जंगल से किसी शिकार के पीछे-पीछे यहां आ गया। तेंदुआ घर के पिछले हिस्से में एक काेने में सो रहा था।

तेंदुए को पकड़ने के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी।

वन्य जीव विभाग के कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान आसपास काफी भीड़ लगी रही। लोग पड़ोस के मकान से भी पूरे घटनक्रम को देख रहे थे। इसी दौरान तेंदुए को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन लगाया गया तो वह कूद कर पड़ोस के मकान की पहली मंजिल पर चढ़ गया। इससे वहां हड़कंप मच गया और करीब 40 लोग वहां फंस गए।

बाद में तेंदुआ वहां बेहाश हो गया और इसके बाद वन्य जीव विभाग के कर्मचारियों ने उसे जाल में बांध लिया। तेंदुए को बाहर लाया गया और फिर विभाग की गाड़ी में ले जाया गया। पूरा आपरेशन हरियाणा वन्य जीव विभाग की मुख्य अधिकारी अमरिंदर कौर की निगरानी में हुआ। बताया में कि बाद में तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया गया।

इसी घर में घुसा था तेंदुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.