Move to Jagran APP

क्या था पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामला, ये 10 बातें जानना आपके लिए है जरूरी

डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्‍याकांड में बड़ी तलवार लटक रही है। जानिये पूरे मामले में प्रमुख बिंदू।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 02:03 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 09:05 PM (IST)
क्या था पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामला, ये 10 बातें जानना आपके लिए है जरूरी
क्या था पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामला, ये 10 बातें जानना आपके लिए है जरूरी
चंडीगढ़, जेएनएन। डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी। आरोप है कि साध्वियों के याैन शोषण का खुलासा करने के कारण गुरमीत राम रहीम ने छत्रपति की हत्‍या कराई थी।

रामचंद्र छत्रपति ने एक साध्‍वी के पत्र को अपने सांध्‍य अखबार 'पूरा सच' में प्रकाशित किया था। इसके बाद गुरमीत राम रहीम के काले कारनामे का खुलासा हुआ। इसी का परिणाम है कि गुरमीत साध्वियों के दुष्‍कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। पूरे मामले में पेश हैं जानने योग्‍य प्रमुख बिंदू-

loksabha election banner
  • 24 अक्टूबर, 2002 को सिरसा में सांध्‍य अखबार के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को दो लोगों ने दिनदहाड़े गाेली मार दी। आरोप लगा कि गोली डेरा अनुयायियों ने मारी गोली मार दी गई थी।  21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रामचंद्र छत्रपति की मौत हो गई थी।
  • छत्रपति ने डेरा सच्‍चा साैदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा गलत तरीकों का इस्तेमाल करके शक्तिशाली साम्राज्य में विकसित करने का खुलासा किया था।
  • रामचंद्र छत्रपति हत्‍याकांड में वही जज फैसला सुनाएंगे जिन्‍होंने साध्‍वी दुष्‍कर्म मामले में गुरमीत राम रहीम को 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। जज जगदीप सिंह मामले में फैसला सुनाएंगे।
  • जज ने गुरमीत राम रहीम को पहले गुरमीत राम रहीम को कोर्ट में पेश करने का सुनारिया जेल प्रशासन को आदेश दिया था। बाद में पुलिस ने कानून व्‍यवस्‍था का सवाल उठाकर उसकी जेल से ही वीडियो कान्‍फेंसिंग के पेशी की अदालत से गुहार लगाई। कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी ।
  • उन्होंने अपने सांध्‍य अखबार 'पूरा सच' में एक गुमनाम पत्र प्रकाशित किया था। इसमें डेरा प्रमुख द्वारा यौन शोषण के बाद महिलाओं की दुर्दशा पर प्रकाश डाला गया था। इसके बाद उनकी हत्‍या कर दी गई थी।
  • राम रहीम के एक पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने अपने बयान में कहा कि गुरमीत राम रहीम ने उके सामने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या करने का आदेश दिया था।
  • सीबीआइ ने जुलाई 2007 में हत्या के मामले में एक आरोप पत्र दायर किया। ड्राइवर खट्टा सिंह सीबीआइ के सबसे महत्वपूर्ण गवाहों में से एक था।
  • 51 वर्षीय गुरमीत राम रहीम अभी रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के साथ दुष्‍कर्म के आरोप में 20 साल कैद की सजा काट रहा है।
  • गुरमीत राम रहीम को साध्‍वी दुष्‍कर्म मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला और सिरसा में अगस्त 2017 में व्यापक हिंसा और आगजनी हुई। इसमें 40 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों लोग  घायल हुए।
  • कड़ी सुरक्षा के साथ पंचकूला, सिरसा और राेहतक में हाई अलर्ट है। कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.