विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर छाए रहेंगे बादल, महिलाओं को मुश्किल से दिख पाएगा चांद! हरियाणा में 2 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:26 PM (IST)

हरियाणा में करवाचौथ के दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे चांद दिखने में मुश्किल हो सकती ...और पढ़ें

करवाचौथ पर कैसा रहेगा मौसम (फाइल फोटो)

करवाचौथ पर कैसा रहेगा मौसम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. करवाचौथ पर हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट

  2. बादलों के कारण चांद देखने में होगी मुश्किल

  3. उत्तर भारत में 28-30 अक्टूबर तक बारिश संभव

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा में करवाचौथ वाले दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में महिलाओं को चांद देखने में भी परेशानी हो सकती है।

पंचाग की गणना के अनुसार, कुरुक्षेत्र, थानेसर और अंबाला में चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 13 मिनट है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में रात 8 बजकर 17 मिनट बजे और गुरुग्राम में 8 बजकर 18 मिनट पर चांद निकलेगा।

वहीं, चंडीगढ़ में यह समय 8 बजकर 14 मिनट पर चंद्रोदय होगा। लेकिन संभावना है कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से महिलाएं चांद न देख सके।

28 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में कल बारिश हो सकती है। 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता औमौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दवाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों में नमी पहुंचेगी।

अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बनने पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे अक्टूबर के अंतिम दिनों में हरियाणा-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखडं में कहीं बारिश के साथ तूफान की संभावना है। आने वाले दो दिनों में उत्तर भारत में मौसम बदल सकता है।

यह भी पढ़ें- 12000 करोड़ के निवेश से हरियाणा के औद्योगिक विकास को पंख, CM सैनी के गुजरात दौरे से बड़ी कामयाबी

यह भी पढ़ें- हरियाणा लोक सेवा आयोग को मिला नया चेयरमैन, पढ़ें कौन हैं पूर्व CM मनोहर लाल के भरोसेमंद रहे सतीश सैनी