विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अारक्षण के‍ लिए जाट तैयार, पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलाें ने संभाला मोर्चा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 08:24 PM (IST)

जाट आंदोलन पर सरगर्मी तेज हो गई है। रोहतक में 43 खापों ने यशपाल मलिक को समर्थन देने का ऐलान ...और पढ़ें

अारक्षण के‍ लिए जाट तैयार, पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलाें ने संभाला मोर्चा
अारक्षण के‍ लिए जाट तैयार, पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलाें ने संभाला मोर्चा

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर रस्साकसी बढ़ गई है। राज्य में 60 खापों ने अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रधान यशपाल मलिक के विरोध का एलान किया तो राेहतक में 43 खापों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर यशपाल मलिक के समर्थन करने का फैसला किया है। दूसरी ओर, सरकार और प्रशासन ने 29 जनवरी से आंदोलन की घोषणा के मद्देनजर कमर कस ली है। विभिन्न जिलाें में अर्द्ध सैनिक बलों की कंपनियां पहुंच गई हैं। पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलाें ने राज्य में कई जगहों पर फ्लैग मार्च किया है।

रोहतक के नांदल भवन परिसर में शुक्रवार शाम 43 खापों के प्रतिनििधियों की बैठक हुई। इसमें जाट नेता यशपाल मलिक को समर्थन देने का फैसला किया गया। बैठक में खाप प्रतिनिधियों ने कहा है कि 29 जनवरी से शुरू होने वाले आंदोलन में भाग लेंगे।

रोहतक में बैठक करते खापों के प्रतिनिधि।

दूसरी आेर सरकार और प्रशासन ने यशपाल मलिक गुट के 29 जनवरी से होने वाले जाट आंदोलन को लेकर कमर कस ली है। विभिन्न जगहों पर अर्द्ध सैनिक बलाें की कपनियों पहुंच गई हैं। पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने विभिन्न जगहाें पर फ्लैग मार्च किया।

यह भी पढें: जाट संगठनों के टकराव के बीच रोहतक में आंदोलन शुरू

हिसार में भी अर्द्ध सैनिक बलों की कंपनियां पहुंच गई हैं और पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। हांसी में आरएएफ की तीन कंपनियों पहुंच गई हैं अौर इसके जवानों ने पुलिस के साथ मोर्चा संभाल लिया है। हिसार में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने गांवों के पंच और सरपंचाें के साथ कर उन्हें आंदोलन को लेकर ताकीद किया।

यह भी देखें: जाट आरक्षण की गहमागहमी के बीच अर्द्ध सैनिक बलाें ने संभाला मोर्चा, तस्वीरें

कैथल में भी अर्द्ध सैनिक बलों की कंपनी पहुंच गई है।इसमं 136 जवान शामिल हैं। हरियाणा महिला रैपिड एक्शन फाॅर्स की एक प्लाटून भी कैथल में पहुंची है। शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस फ़ोर्स और अर्द्ध सैनिक बलाें के जवान शहर में फ्लैग मार्च करेंगे।

यह भी पढें: जाट आंदोलन: सरकार और आंदोलनकारियों में तनातनी, सहमी जनता

जींद में भी जाट आंदाेलन को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क है। शहर और आसपास के क्षेत्र में आरएएफ ने फ्लैग मार्च किया। 29 जनवरी से जिले के नजदीकी गांव ईक्कस में शुरू होने वाले जाटों के धरने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को जींद पहुंचीं आरएएफ की दो बटालियन ने शहर और गांवों में फ्लैग मार्च लिया। दोपहर बाद उपायुक्त ने गांवों के सरपंचों के साथ मीटिंग की और आंदोलन के दौरान सहयोग की अपील की।

जींद पहुंचे अर्द्ध सैनिक बल के जवान।

यमुनानगर में जाट 31 से करेंगे आंदोलन

उधर जाट अारक्षण समिति ने यमुनानगर मे 29 जनवकी की 31 जनवरी से आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है। शुक्रवार को जगाधरी अनाज मंडी में हुई आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कांशी राम पीरूवाला ने की। निर्णय लिया गया है कि सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आंदोलन पर जाट नेताओं में टकराव, मान व सांगवान का मलिक पर हमला