विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: SYL मुद्दे को लेकर जयहिंद सेना ने खोला मोर्चा, कहा- 'मामले में केजरीवाल और मान स्पष्ट करें स्थिति'

By Sudhir TanwarEdited By: Deepak Saxena
Published: Thu, 02 Nov 2023 04:38 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के सतलुज यमुना लिंक नहर निर्माण के पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग दावों को लेकर जयहिंद सेना ...और पढ़ें

SYL मुद्दे को लेकर जयहिंद सेना ने खोला मोर्चा।
SYL मुद्दे को लेकर जयहिंद सेना ने खोला मोर्चा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण पर आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग दावों के खिलाफ जयहिंद सेना ने मोर्चा खोला है। मोर्चा के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एसवाईएल के पानी का धर्मयुद्ध का एलान करते हुए कहा कि पांच नवंबर को जब आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत हरियाणा आएंगे तो वह उनसे एसवाईएल पर सवाल दागते हुए स्टैंड स्पष्ट करने की मांग करेंगे।

केजरीवाल और मान हरियाणा आएं तो SYL का जवाब लेकर आएं: नवीन जयहिंद

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान हरियाणा आएं तो एसवाईएल के पानी का जवाब लेकर आएं। केजरीवाल शपथ लें कि हम हरियाणा के हक का पानी लेंगे, हम सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानेंगे। उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर दोहरी नीति नहीं चलेगी। भगवंत मान पंजाब में कहते हैं कि न एसवाईएल का निर्माण करेंगे और न हरियाणा को एक बूंद पानी देंगे। वहीं, जब आप नेता हरियाणा में आते हैं तो एसवाईएल की वकालत करते हुए केंद्र सरकार पर इसका ठीकरा फोड़ते हैं। यह दोहरी नीति अब नहीं चलेगी।

ये भी पढ़ें: Hisar Crime: 48 घंटे बीते-पहचान सामने आने के बाद भी पकड़ से दूर बदमाश, तीन थाने की पुलिस कर रही तलाश; जानें पूरा मामला

दीपावली पर एक दीपक SYL के लिए जलाए: जयहिंद

जयहिंद ने लोगों का आह्वान किया कि दीपावली पर एक दीपक एसवाईएल के लिए जरूर जलाएं। साथ ही 'पानी का धर्मयुद्ध' पर समर्थन के लिए मोबाइल नंबर 7027822822 पर मिस कल या अपना नाम पता लिखकर मैसेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहीं बनने से हरियाणा की 10 लाख एकड़ जमीन बंजर पड़ी है जिस पर 40 लाख टन अनाज उगाया जा सकता है। इसी तरह 60 प्रतिशत लोग अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं।

पंजाब सरकार की SYL निर्माण की पहली जिम्मेदारी

जयहिंद ने कहा कि एसवाईएल निर्माण की पहली जिम्मेदारी पंजाब सरकार की है। इसलिए पंजाब सरकार अपनी जिम्मेदारी से न भागे। आम आदमी पार्टी अपनी स्थिति स्पष्ट करके हरियाणा में आए। जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सभी सांसदों से मिलने का समय मांगा है ताकि एसवाईएल के मुद्दे पर चर्चा हो सके।

ये भी पढ़ें: 'हमारी योजना से एक करोड़ लोगों को मिला लाभ, पहले की सरकारों ने सिर्फ 420 की'; करनाल में शाह के सामने बरसे CM मनोहर