विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में ITBP के SI का आतंकियों से लिंक बता खाैफ पैदा किया, डिजिटल अरेस्ट कर ठगे लाखों रुपये

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:51 PM (IST)

पंचकूला में आईटीबीपी के एक सब इंस्पेक्टर को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 7.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ...और पढ़ें

साइबर ठगों ने आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर को बनाया शिकार।

साइबर ठगों ने आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर को बनाया शिकार।

HighLights

  1. आईटीबीपी के एसआई से 7.50 लाख रुपये की ठगी।

  2. ठगों ने पुलिस अधिकारी बन डिजिटल अरेस्ट किया।

  3. हर 2 घंटे में गतिविधियों की जानकारी देने को कहा।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। वर्दी, वीडियो काॅल और गिरफ्तारी का डर दिखाकर साइबर ठगों ने रामगढ़ स्थित आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर (एसआई) को डिजिटल अरेस्ट करक उनसे सात लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है।

शातिरों ने उन्हें जम्मू-कश्मीर में उग्रवादियों से संबंध होने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाकर कार्रवाई की धमकी दी। ठगों ने खुद को शिमला पुलिस और पुणे एटीएस का अधिकारी बताया था। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर को एसआई के मोबाइल फोन पर काॅल आई। फोन करने वाले ने दावा किया कि उनके आधार कार्ड पर जारी सिम का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में हुआ है।

इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो काॅल की। पुलिस की वर्दी पहने इस व्यक्ति ने खुद को पुणे एटीएस का सीनियर इंस्पेक्टर बताया और उग्रवादियों से संबंध होने की बात कहकर गिरफ्तारी का डर दिखाया।

हर 2 घंटे में देनी पड़ती थी गतिविधियों की जानकारी

आरोपितों ने पीड़ित को ऑनलाइन जांच का हिस्सा बताते हुए हर 2 घंटे में अपनी गतिविधियों की जानकारी देने के निर्देश दिए। इसके बाद फर्जी दस्तावेज भेजकर बैंक खातों और बचत से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली।

ठगों के दबाव में आकर सब इंस्पेक्टर ने 11 और 12 अक्टूबर को चेक के जरिये अलग-अलग खातों में सात लाख रुपये जमा करा दिए। इसके अलावा 50 हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए।