'लंबित मामले निपटेंगे, संवदेनशील मामलाें में होगी तुरंत कार्रवाई'; पंचकूला में नई DCP का एलान, IPS अदिति सिंह ने संभाली कमान
आईपीएस अदिति सिंह ने पंचकूला की नई डीसीपी के रूप में पदभार संभाला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसंवाद को अपनी प्राथमिकता बताया।

डीसीपी का पदभार संभालने के बाद सलामी लेते हुए आईपीएस अदिति सिंह।
HighLights
2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं अदिति सिंह।
हिमाचल प्रदेश कैडर से हरियाणा में स्थानांतरण।
निवर्तमान डीसीपी सृष्टि गुप्ता को रिलीव किया गया।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला पुलिस को नई डीसीपी के रूप में 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह मिल गई हैं। उन्होंने मंगलवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इससे एक दिन पहले निवर्तमान डीसीपी सृष्टि गुप्ता को रिलीव कर दिया गया था। नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
अदिति सिंह 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनका चयन पहले हिमाचल प्रदेश कैडर में हुआ था, लेकिन बाद में उनका स्थानांतरण हरियाणा कैडर में हो गया। हरियाणा कैडर में आने के बाद उन्हें पंचकूला जैसे महत्वपूर्ण जिले में डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार ग्रहण करने के बाद अदिति सिंह ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जनहितैषी बनाने के लिए टीम भावना के साथ काम किया जाएगा।
साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और संवेदनशील मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्मीद है कि नई डीसीपी के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
