INLD को लगा एक और बड़ा झटका, कैथल के जिला प्रधान कांग्रेस में शामिल
हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल काे बड़ा झटका लगा है। इनेलो के कैथल जिला प्रधान पंडित कंवरपाल करोड़ा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) को एक और झटका लगा है। इनेलो के कैथल जिला प्रधान पंडित कंवरपाल करोड़ा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको अपने दिल्ली स्थित आवास पर कांग्रेस में शामिल कराया। इससे इनेलो के संगठन को फिर खड़ा करने की कोशिशों को झटका लगा है।
बता दें कि अभय चौटाला और वरिष्ठ नेता इनेलो को हरियाणा विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद फिर से खड़ा करने की तैयारी कर रहे थे। बताया जाता है कि इसके लिए कई नेताओं को वापस लाने की कोशिशें भी जारी हैं। पार्टी में विभाजन और दुष्यंत चौटाला के अलग जननायक जनता पार्टी बनाने के बाद इनेलो को भारी नुकसान हुआ। इससे हरियाणा विधानसभा चुनाव में उसे महज एक सीट मिली।
शनिवार को इनेलो के कैथल जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली आवास पर पहुंचे। वहां वह कांग्रेस में शामिल हाे गए। हुड्डा ने करोड़ा को कांग्रेस में शामिल कराया। हुड्डा ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: पंजाब को पाकिस्तान से नया खतरा, अब खेती को चौपट करने की रची साजिश
रोहतक से पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी इस मौके पर मौजूद थे। हुड्डा 8 मार्च को पुंडरी विधानसभा के करोड़ा गांव में रैली करेंगे। इस रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा इनेलो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करेंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: ब्रिटिश सेना में सिखों पर British actor ने की गलत टिप्पणी, कैप्टन की फटकार पर मांगी माफी
यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Election में 17 सीटों पर हरियाणा किलेबंदी, मनोहर सहित BJP नेताओं का डेरा