खस्ताहाल सड़कों से उद्योगपति नाराज, बोले- हो रहा भारी नुकसान
शहर के इंडस्ट्रीयल एरिया की सड़कें नगर निगम की अनदेखी का शिकार हैं। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-19 की सड़कों पर एक फीट से बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं।
जागरण संवाददाता, पंचकूला: शहर के इंडस्ट्रीयल एरिया की सड़कें नगर निगम की अनदेखी का शिकार हैं। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-19 की सड़कों पर एक फीट से बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। ऐसा नहीं है कि पिछले दस साल में यहां की सड़कें नहीं बनी हैं, लेकिन सड़कों के बनने के बाद इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया, जिससे दिनों दिन सडक़ों की हालत दयनीय होती चली गई। मौजूदा स्थिति यह है कि यहां से वाहनों का गुजरना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
नगर निगम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के पास फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। यहां से काफी संख्या में कर्मचारी पैदल और दोपहिया वाहन गुजरते हैं और गड्ढे में गिरने का भय बना रहता है और कई गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से कई बार हादसे हो चुके हैं। इन गड्ढों की वजह से उद्यमियों का अर्थिक नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 का ड्रेनेज सिस्टम खराब पड़ा है। बारिश से पहले सफाई न होने के कारण काफी परेशानी होती है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में अतिक्रमण उद्यमियों के लिए एक बड़ी परेशानी बन चुका है। यहां की मार्केट में ट्रक आदि खड़े रहते हैं, जिस कारण पार्किग की समस्या आती है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में अतिक्रमण की समस्या से काफी परेशानी होती है। यहां प्रत्येक सड़क पर चाय बेचने वालों ने कब्जा किया हुआ है। काफी जगहों पर स्ट्रीट लाइट्स भी बंद पड़ी है।
-सन्नी वर्मा फेज एक की सबसे मुख्य समस्या यहां की टूटी हुई सड़कें हैं। इसके बारे में नगर निगम से कई बार शिकायत कर चुके हैं, परंतु कोई समाधान नहीं निकल सका। पिछले कई वर्षों से यहां की सड़कें बदहाल पड़ी है।
-राजेश अग्रवाल
यहां पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। सफाई कर्मचारी भी नजर नहीं आते है। गंदगी की बदबू के कारण कर्मचारियों काम करने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा टूटी सड़कों के कारण आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
-सुभाष निषाद, पूर्व पार्षद