भाजपा पर जमकर बरसे विद्यानंद लाबा
जागरण संवाददाता, पंचकूला : इंडियन नेशनल लोकदल श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विद्यानंद लाबा ने क
जागरण संवाददाता, पंचकूला : इंडियन नेशनल लोकदल श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विद्यानंद लाबा ने कहा है कि आज लोग भाजपा से परेशान है। महंगाई की मार के चलते 80 प्रतिशत लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पंचकूला में श्रमिक कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए लाबा ने कहा कि भाजपा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के कारण कर्मचारी हड़ताल, प्रदर्शन कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने भी अपने वादे पूरे नहीं किए थे, वहीं भाजपा ने तो इनेलो का घोषणा पत्र पढ़कर उसे बढ़ा चढ़ाकर छाप दिया, लेकिन वादा कोई पूरा नहीं किया। इससे पहले पंचकूला के पूर्व पार्षद और श्रमिक नेता सुभाष निषाद और गोमती प्रसाद ने विद्यानंद लाबा का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पंचकूला में बड़ी संख्या में श्रमिक इनेलो के साथ हैं। लाबा ने कहा कि प्रदेश का किसान बर्बाद हो गया है। दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं और साथ ही आर्थिक मोर्चे पर भी प्रदेश की हालत खराब हो रही है। अगर बीजेपी सरकार हकीकत में हरियाणा के लोगों की हितैषी है, तो वो पीएम नरेंद्र मोदी से एसवाईएल पर हरियाणा के पक्ष में बड़ी घोषणा करवाए।