विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चौटाला साहब की सरकार होती तो मुर्गा बना देते', अनाज मंडी में बोले अभय चौटाला; हरियाणा सरकार को दिया अल्टीमेटम

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:05 AM (IST)

इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने करनाल अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद में देरी पर सरकार को दो ...और पढ़ें

अनाज मंडी में इनेलो प्रमुख अभय चौटाला। फोटो जागरण

अनाज मंडी में इनेलो प्रमुख अभय चौटाला। फोटो जागरण

HighLights

  1. अभय चौटाला ने करनाल मंडी में धान खरीद पर सवाल उठाए।

  2. सरकार को धान खरीद शुरू करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम।

  3. चेतावनी: खरीद न होने पर किसान लाठी लेकर मंडी पहुंचेंगे।

जागरण संवाददाता, करनाल। इनेलो के महासचिव अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को करनाल अनाज मंडी के दौरे के दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव से खरीद प्रक्रिया को लेकर सवाल किए। सचिव के जवाब से असंतुष्ट चौटाला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चौटाला साहब की सरकार होती तो मुर्गा बना देते।

अभय सिंह चौटाला ने मार्केट कमेटी सचिव से पूछा कि धान की खरीद कौन करवा रहा है? इस पर सचिव ने जवाब दिया कि वह रिकॉर्ड देखकर बताएंगे। सचिव ने यह भी कहा कि ऑक्शन रिकॉर्ड खरीद कराते हैं, इस पर चौटाला ने तंज कसते हुए कहा कि तू क्या बड़ा अफसर है, जो दफ्तर में बैठा रहता है।

अभय चौटाला ने धान खरीद में देरी को लेकर सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान लठ लेकर अनाज मंडी में पहुंचेंगे और लठ के दम पर भी खरीद कराई जाएगी। उन्होंने अनाज मंडियों को ताले लगाने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। राज्यपाल को भी धान और जीरी के बीच का फर्क नहीं पता।

करनाल राइस मिलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का किया एलान

करनाल राइस मिलर्स एसोसिएशन ने धान खरीद से मना कर दिया है। यह निर्णय राइस मिलर्स ने बैठक कर लिया है। दो दिन पहले जिला प्रशासन की एक टीम ने एक राइस मिल में पुलिस बल के साथ दबिश देकर पीवी की थी। टीम ने राइस मिलर्स से 5.50 करोड़ का चेक लिया था।