ब्राह्मण विवाद में उलझे भारती की छुट्टी, आइएएस दीप्ति होंगी एचएसएससी की नई मुखिया
हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की नई प्रमुख आइएएस दीप्ति उमाशंकर होंगी। राज्यपाल ने ब्राह्मण विवाद में निलंबित भारती को निलंबन की चिट्ठी दे दी गई है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग की प्रधान सचिव दीप्ति उमाशंकर कर्मचारी चयन आयोग की नई मुखिया होंगी। सरकार ने उन्हें अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग का चेयरपर्सन बनाया है।
वहीं, जूनियर सिविल इंजीनियर की परीक्षा में ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक सवाल के मामले में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी भारती को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही पूरे विवाद की जांच का जिम्मा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस दर्शन सिंह को सौंपा है।
हाल ही में केंद्र से प्रतिनियुक्ति से वापस लौटीं सीनियर आइएएस दीप्ति उमाशंकर को सरकार ने इसी महीने के शुरू में सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग सौंपा था। 1993 के बेच की हरियाणा काडर की दीप्ति फिलहाल अस्थाई रूप से कर्मचारी चयन आयोग का जिम्मा संभालेंगी। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने उन्हें तुरंत प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने को कहा है।
उधर, मुख्य सचिव ने भारती को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। संविधान की धारा 309 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने यह कार्रवाई की। भारती तब जब सस्पेंड रहेंगे, जब तक कि जांच पूरी नहीं हो जाती। हालांकि जांच के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
यह भी पढ़ेंः सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए खुशखबरी, नौकरियों में आर्थिक अाधार पर आरक्षण से रोक हटी