कहासुनी हुई तो साली के सामने पति ने पत्नी के साथ उठाया खौफनाक कदम
पत्नी से झगड़ा हुआ तो उसने खौफनाक कदम उठा दिया। उसने हैंडपंप के हैंडल से वार कर 55 वर्षीय पत्नी की साली के सामने हत्या कर दी।
जेएनएन, पानीपत। गांव डाडोला में एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ तो उसने खौफनाक कदम उठा दिया। उसने हैंडपंप के हैंडल से वार कर 55 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान उसकी साली भी वहां मौजूद थी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने साली की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका की छोटी बहन राजेश ने बताया कि गत सुबह परिवार के सभी सदस्य गांव में किसी के यहां शोक में गए हुए थे। उसकी बहन मुन्नी देवी (55) घर पर अकेली थी, जबकि उसका जेठ सुरेश किसी काम से बाहर चला गया था। वह घेर में गोबर डालने के लिए चली गई। जब वह घर लौटी तो आरोपित सुरेश ने उसकी बहन मुन्नी से मारपीट कर रहा था।
आरोपित सुरेश ने मुन्नी पर हैंडपंप के हैंडल से लगातार तीन-चार वार किए। उसने बीच-बचाव किया तो आरोपित उसको भी धमकाते हुए फरार हो गया। उसने पड़ोसियों को सूचना दी। जब तक परिजन और पड़ोसी पहुंचे तो मुन्नी दम तोड़ चुकी थी।
नशे का आदि है आरोपित
आरोपित सुरेश अक्सर नशे में धुत रहता है। उसकी पत्नी मुन्नी देवी पांच-छह दिन पहले ही मायके से लौटी थी। वह पति के साथ विवाद के चलते मायके गई थी। वहीं गांव के कुछ लोग आरोपित पति की ओर से महिला पर किसी तरह का शक होने की चर्चा कर रहे थे, जबकि पुलिस और परिजनों ने ऐसी किसी बात से इन्कार कर दिया।
दोनों बहनें एक साथ रहती थी
महिला राजेश ने बताया कि मुन्नी देवी उसकी बहन है। उन दोनों की शादी डाडोला निवासी सगे भाइयों के साथ हुई थी। मुन्नी देवी की दो लड़कियां हैं और दोनों की शादी कर दी है। वे दोनों बहन एक ही घर में रहती हैं।