हरियाणा लोक सेवा आयोग ने जारी किया कोषागार अधिकारी प्रीलीम्स परीक्षा का संशोधित परिणाम, एक फरवरी को होगा मेन्स
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कोषागार अधिकारी और सहायक कोषागार अधिकारी के 35 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का ...और पढ़ें

कैप्शन: कोषागार अधिकारी प्रिलीम्स परीक्षा का संशोधित परिणाम (HPSC फाइल फोटो)
HighLights
HPSC ने कोषागार अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया।
मुख्य परीक्षा अब 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
संशोधित सूची में 967 अभ्यर्थी सफल हुए, 60 नए शामिल।
राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने कोषागार अधिकारी और सहायक कोषागार अधिकारी के 35 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया है। पूर्व में रद की गई मुख्य परीक्षा अब एक फरवरी को होगी।
एचपीएससी को दूसरी बार परीक्षा परिणाम को संशोधित करना पड़ा है। पिछले साल दो नवंबर को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पहले 19 नवंबर को घोषित किया गया था। मामले में कानूनी पेंच और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के चलते उस रिजल्ट को वापस लेना पड़ा।
पहले जारी परिणाम में 927 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था, लेकिन संशोधित परिणाम में यह संख्या घटकर 910 रह गई थी। हाई कोर्ट के निर्देश पर जारी संशोधित परिणाम में 967 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। संशोधित लिस्ट के कारण 60 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा की दौड़ में फिर से शामिल हो गए हैं।
कोषागार अधिकारी के पांच पदों में से सामान्य वर्ग के लिए दो पद हैं, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग-ए (बीसीए) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए एक-एक पद हैं। इसी तरह सहायक कोषागार अधिकारी के 30 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 16 पद हैं। इसके अलावा एससी के लिए छह, बीसीए के लिए चार, बीसीबी के लिए एक और ईडब्ल्यूएस के लिए तीन पद आरक्षित हैं।
