खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती: एचपीएससी ने फिर खोला आवेदन पोर्टल; 20 अक्टूबर तक मौका
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के 45 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पोर्टल फिर से खोल ...और पढ़ें

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के 45 पदों पर चल रही भर्ती के लिए फिर खुलेगा पोर्टल।
HighLights
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के 45 पदों पर भर्ती प्रक्रिया।
एचपीएससी ने आवेदन पोर्टल फिर से खोला।
अब 20 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के 45 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने आवेदन से चूके अभ्यर्थियों को राहत दी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए गुरुवार से पोर्टल फिर खोल दिया जाएगा, जिस पर 20 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (ग्रुप-बी) के 45 पदों पर भर्ती के लिए 28 सितंबर से 19 अक्टूबर तक पोर्टल खोला गया था।
विभिन्न कारणों से आवेदन से चूके युवा एचपीएससी से लगातार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद पोर्टल को दोबारा एक सप्ताह के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। कुल 45 पदों में 22 पद अनारक्षित हैं।
वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) के लिए पांच, अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) ओएससी के लिए पांच, बीसी-ए के लिए पांच, बीसी-बी के लिए तीन और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पांच पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा ईएसएम (जनरल) के लिए दो पद हैं। दिव्यांगजन श्रेणी में दो पद रखे गए हैं।
