विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPSC चेयरमैन आलोक वर्मा रिटायर, नए चेयरमैन के लिए लॉबिंग तेज; एडीए के 245 पदों का रिजल्ट घोषित

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:10 PM (IST)

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने चेयरमैन आलोक वर्मा की सेवानिवृत्ति से पहले 245 सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) पदों का परिणाम घोषित किया।

हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन रिटायर, सहायक जिला न्यायवादी के 245 पदों का रिजल्ट घोषित।

हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन रिटायर, सहायक जिला न्यायवादी के 245 पदों का रिजल्ट घोषित।

HighLights

  1. एचपीएससी ने 245 सहायक जिला न्यायवादी पदों का परिणाम घोषित किया

  2. चेयरमैन आलोक वर्मा की सेवानिवृत्ति से ठीक पहले यह घोषणा हुई

  3. नए अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति प्रक्रिया अब तेज कर दी गई

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने वीरवार को चेयरमैन आलोक वर्मा की सेवानिवृत्ति से ठीक पहले सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) के 245 पदों का रिजल्ट घोषित कर दिया।

हाई कोर्ट में याचिकाओं के चलते एक्स सर्विस मैन (ईएसएम) कोटे के दस पदों का रिजल्ट लंबित रखा गया है। साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम कोर्ट में दाखिल विभिन्न याचिकाओं पर निर्भर करेगा।

10 से 18 अक्टूबर तक चले साक्षात्कार में सहायक जिला न्यायवादी के लिए कुल 514 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 245 का चयन हुआ है। वहीं, एचपीएससी चेयरमैन आलोक वर्मा का कार्यकाल पूरा होते ही आयोग का नया अध्यक्ष बनने के लिए कई सेवानिवृत्त नौकरशाहों ने लाबीइंग तेज कर दी है।

आलोक वर्मा ने 23 अक्टूबर 2020 को एचपीएससी चेयरमैन का पदभार संभाला था। चेयरमैन के साथ साथ आयोग में सदस्य का एक पद भी पिछले छह महीने से रिक्त है। आयोग के सदस्य रहे राजेंद्र कुमार का कार्यकाल 16 अप्रैल को समाप्त हो गया था, जिनके स्थान पर किसी नए सदस्य की नियुक्ति नहीं की गई है।

अब सरकार ने चेयरमैन और सदस्य के रिक्त पद पर चयन के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है।वर्तमान में आनंद कुमार शर्मा, ज्योति बैंदा, ममता यादव और डॉ. सोनिया त्रिखा एचपीएससी सदस्य के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक इनमें से किसी सदस्य को अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है।