Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरे देश को उम्‍मीद, एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी फिर दिखाएंगे जलवा

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sat, 18 Aug 2018 08:50 PM (IST)

    एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाडियों से देश के खेलप्रेमियों को काफी उम्‍मीदें हैं। इस खेलों के लिए गए भारतीय दल में हरियाणा के 83 खिलाड़ी शामिल हैं।

    पूरे देश को उम्‍मीद, एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी फिर दिखाएंगे जलवा

    जेएनएन, चंडीगढ़। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित हो रहे एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों पर पूरे देश की निगाह रहेगी। तीन दर्जन खेल स्पर्धाओं में भागीदारी के लिए जकार्ता गए 572 सदस्यीय दल में हरियाणा के 83 खिलाड़ी हैैं। इनमें 50 पुरुष और 33 महिला खिलाड़ी शामिल हैैं। देश के खेल प्रेमियों को सबसे अधिक उम्मीद भारतीय पहलवानों और मुक्केबाजों से है, जो हर बार सबसे अधिक पदक जीतते रहे हैैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    572 सदस्यीय भारतीय दल में हरियाणाा के 83 खिलाड़ी हरियाणा

    इंचियोन में 2014 में हुए एशियाई खेलों में भारत ने 57 पदक जीते थे, जिनमें 11 गोल्ड, 10 सिल्वर और 36 ब्रांज मेडल थे। इनमें अकेले हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 23 पदक जीते थे। एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत पांचवें नंबर पर है। भारत ने इस खेलों में अब तक कुल 617 पदक जीते हैैं।

    भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व हरियाणा की रानी रामपाल कर रही हैैं। उनके खेल पर पूरे देश की निगाहें टिकी रहेंगी। मूल रूप से पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा भाला फेंक स्पर्धा में भारत को गोल्ड दिला सकते हैैं। नीरज भारतीय दल के ध्वजवाहक हैं। अंडर 20 विश्व चैैंपियनशिप 2016 में स्वर्ण जीतने वाले नीरज ने राष्ट्रमंडल खेलों में इस कामयाबी को दोहराया था।

    विनेश फौगाट करेंगी वापसी

    रियो ओलंपिक में पैर की चोट के कारण नहीं खेल सकीं पहलवान विनेश फौगाट एशियाई खेलों में वापसी कर रही हैैं। विनेश ने राष्ट्रमंडल खेल 2018 में स्वर्ण और मैड्रिड में स्पेन ग्रां प्री जीती। वह 50 किलो वजन वर्ग में पदक की प्रबल दावेदार होंगी।

    बजरंग पूनिया शानदार फार्म में

    हरियाणा के 24 बरस के पहलवान बजरंग पूनिया ने कुश्ती में इंचियोन में रजत पदक जीता था। शानदार फार्म में चल रहा यह पहलवान 65 किलो फ्री-स्टाइल में पदक का दावेदार है। वह इस साल तीन टूर्नामेंट जीत चुके हैं। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण के अलावा उन्होंने जार्जिया और इस्तांबुल में दो टूर्नामेंट जीते हैं।

    निशानेबाज मनु भाकर से उम्मीद

    हरियाणा की 16 बरस की छात्रा मनु भाकर ने निशानेबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आइएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मनु सबसे युवा भारतीय निशानेबाज बनी। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भी गोल्ड जीता था और अब 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रबल दावेदार हैं।

    मेरीकॉम की कमी पूरी करेंगी सोनिया लाठर

    हरियाणा के जींद की सोनिया लाठर मुक्केबाजी में एमसी मेरीकाॅम की गैरमौजूदगी को पूरा करने की कोशिश करेंगी। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता सोनिया भारतीय महिला टीम की अगुआई करेगी। वह 57 किलो वर्ग में पदक की प्रबल दावेदार हैं।

    सुशील कुमार सुधारेंगे अपना प्रदर्शन

    दो बार ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। वह इस दौरान अपने एशियाई खेलों में खराब रिकार्ड को बेहतर बनाना चाहेंगे। उन्होंने एशियाई खेलों में सिर्फ 2006 में एक ब्रांज मेडल जीता था।

    गोल्ड के लिए जूझेंगे सुमित, संदीप और मौसम

    हरियाणा के ही सुमित मलिक ने 125 किग्रा फ्री स्टाइल में आस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीता था। वह एशियाई खेलों में भी गोल्ड अपने नाम करने को बेताब होंगे। हरियाणा के संदीप तोमर 57 किलोग्र्राम, पवन कुमार 86 किग्रा और मौसम खत्री 97 किलोग्राम में भारतीय फ्री स्टाइल पहलवान हैं, जिन पर जकार्ता में नजरें रहेंगी।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान जाकर नवजोत सिंह सिद्धू को याद आए अटल, जानिए- क्या कहा

    -------

    एशियन गेम्स में भाग लेने वाले हरियाणवी खिलाडिय़ों की सूची-

    कुश्ती

    सबसे बड़ा दल कुश्ती का है। हरियाणा की पांच महिला पहलवान व आठ पुरुष पहलवान कुश्ती में दम दिखाएंगे।

    फ्री स्टाइल

    बजरंग पूनिया - 65 किलोग्राम, मौसम खत्री - 97 किलोग्राम, पवन कुमार - 86 किलोग्राम, सुमित -125 किलोग्राम।

    ग्रीको रोमन

    ज्ञानेंद्र- 60 किलोग्राम, मनीष- 67 किलोग्राम, हरदीप- 97 किलोग्राम, नवीन-130 किलोग्राम।

    महिला पहलवान

    विनेश फौगाट - 48 किलोग्राम, पिंकी- 53 किलोग्राम, पूजा ढांडा- 57 किलोग्राम, साक्षी मलिक- 63 किलोग्राम, किरण गोदारा- 76 किलोग्राम।

    -------

    मुक्केबाजी

    हरियाणा के मुक्केबाजों से बड़ी उम्‍मीद है। विकास यादव 2010 का प्रदर्शन दोहराने को बेताब हैं। युवा मुक्केबाज भी बेहतर तैयारी के साथ जा रहे हैं। ये मुक्‍केबाज लेंगे भाग-

    पुरुष मुक्‍केबाज

    अमित - 49 किलोग्राम, गौरव सोलंकी- 52 किलोग्राम, धीरज- 64 किलोग्राम, मनोज कुमार- 69 किलोग्राम, विकास-  75 किलोग्राम।

    महिला मुक्केबाजी

    सोनिया लाठर- 57 किलोग्राम, पवित्रा यादव- 60 किलोग्राम।

    --------

    निशानेबाजी

    निशानेबाजी में हरियाणा का दल भले ही छोटा दिखे पर सभी खिलाडिय़ों से पदक की आस लगाई जा रही है। ऐसे में उम्मीदें उनसे बड़ी हैं। ये खिलाड़ी लेंगे भाग-

    अनीष भानवाला, संजीव राजपूत, अंकुर मित्तल, मनु भाकर।

    ------

    कबड्डी

    पुरुष

    पुरुष कबड्डी के सितारे हरियाणा से ही हैं। मोनू गोयत नई सनसनी बनकर उभरे हैं।

    संदीप नरवाल, दीपक हुड्डा, प्रदीप नरवाल, मोनू गोयत।

    महिला टीम में शामिल खिलाड़ी

    साक्षी

    ------------

    हॉकी

    महिला हाकी में हरियाणा के खिलाडिय़ों के बूते टीम इंडिया बेहतर करने को प्रयासरत है। पुरुष टीम में भी सरकार सिंह सहित दो खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

    पुरुष टीम

    सरदार सिंह, सुरेंद्र।

    महिला टीम

    रानी रामपाल, नवजात, सविता पूनिया, नवनीत मोनिका, उदिता, दीपा ठाकुर

    नेहा गोयल, मोनिका।

    ------------

    एथलेटिक्स

    एथलेटिक्स में हमारी प्रतिभाओं से पदक की आस है। खासकर नीरज चोपड़ा चमकरदार सितारा बनकर उभरे हैं और भारतीय दल के ध्वजवाहक भी हैं। सीमा पूनिया लगातार पदक ला रही हैं।

    पुरुष

    नीरज चोपड़ा - जेवलिन थ्रो, संदीप कुमार - 50 किलोमीटर पैदल चाल, नवीन- शाटपुट, मनजीत सिंह  दौड़ - 800 व 1500 मीटर।

    महिला

    निर्मला श्योराण -- 400 मीटर दौड़, सीमा पूनिया-डिस्कस थ्रो, संदीप कुमारी- डिस्कस थ्रो।

    ----------

    नौका विहार - कैनोइंग

    पुरुष

    रविंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, सचिन कुमार, मंजीत, अरुण नांदल।

    महिला दल

    मंजू,  मीनू, मनीषा।

    --------

    साइक्लिंग

    दिलावर सिंह, मंजीत सिंह।

    --------

    जिम्नास्टिक

    योगेश्वर, दीक्षा डागर।

    -----------

    हैंडबाल

    पुरुष टीम में शामिल खिलाड़ी

    नवीन पूनिया, दीपक अहलावत, अविन खटकड़, हरेंद्र सिंह, नवदीप।

    महिला टीम में शामिल खिलाड़ी

    रितु, रिंपी, काजल, सुषमा।

    --------

    नौकायन - रोइंग

    पुरुष टीम

    सोनू लक्ष्मी, दुष्यंत, रिहित कुमार, मोनू, हरदीप, सुमित

    महिला टीम

    पूजा, अनू।

    -------

    ताइक्वांडो

    नवनीत मान, अनामिका।

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें