Move to Jagran APP

गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सतर्क हो गया है। राज्य में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वैसे सीरो सर्वे के मुताबिक हरियाणा में 76.3 फीसद लोगों में एंटीबाडी बन चुकी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 08:28 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 09:23 AM (IST)
गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
हरियाणा में कोविड मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि हरियाणा में अभी तक नए वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन प्रदेश सरकार ने एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टीकाकरण की रफ्तार तेज करने को कहा है। प्रदेश में अभी तक 90 फीसद लोगों को पहली और 48 फीसद लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।

loksabha election banner

कोरोना की लड़ाई में हरियाणवीं पूरी तरह मजबूत हैं। सितंबर में कराए गए सीरो सर्वे में 76.3 फीसद लोगों के शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबाडी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मिली है। प्रदेश में टीकाकरण की बढ़ती रफ्तार से नए संक्रमितों का ग्राफ लुढ़ककर 10 से 20 के बीच में पहुंच चुका है। प्रदेश में अभी तक दो करोड़ 84 लाख डोज लगी हैं जिनमें एक करोड़ 85 लाख पहली और 98 लाख 85 हजार दूसरी डोज शामिल हैं।

दूसरी डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें हर घर दस्तक दे रही हैं। पिछले एक सप्ताह में पहली डोज के मुकाबले रोजाना दूसरी डोज दोगुनी से ज्यादा दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 31 दिसंबर तक 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को पहली डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी डोज की मौजूदा रफ्तार जारी रही तो साल के अंत तक करीब 85 फीसद लोगों पूरी तरह सुरक्षा कवच पहन चुके होंगे।

बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार

दिनांक          पहली डोज  दूसरी डोज   कुल

21 नवंबर    22993         37570     60563

22 नवंबर    37719         94643     132362

23 नवंबर    42513        102646    145159

24 नवंबर   42180         90943      133123

25 नवंबर  44644         106667     151311

26 नवंबर   41117         96297      137414

टीकाकरण की स्थिति

श्रेणी वैक्सीनेशन

पुरुष 15506383

महिला 12873487

18 से 44 आयु वर्ग  17468851

45 से 60 आयु वर्ग  6348146

60 वर्ष से ऊपर 4568729

कोविशील्ड 24638945

कोवैक्सीन 3670050

टीकाकरण में सबसे आगे गुरुग्राम जिला

जिला       वैक्सीन

गुरुग्राम   3824696

फरीदाबाद 2702229

करनाल 1570969

अंबाला 1561673

सोनीपत 1522087

हिसार 1418173

यमुनानगर 1240970

पानीपत 1235633

भिवानी 1199886

सिरसा 1179464

झज्जर 1080383

रोहतक 1078940

जींद 1051364

रेवाड़ी 1034347

कैथल 951163

पलवल 942204

कुरुक्षेत्र 927031

महेंद्रगढ़ 922382

फतेहाबाद 827398

पंचकूला 791315

चरखी दादरी 664294

नूंह 659125


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.