Deputy CM दुष्यंत चाैटाला ने कहा- केंद्र की अनुमति के बाद ही हरियाणा में होगी शराब की बिक्री
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य में शराब की बिक्री केंद्र सरकार की अनुमति के बाद ही शुरू होगी। राज्य में गेहूं की खरीद अगले महीने तक होगी।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में शराब की बिक्री केंद्र सरकार के आदेश के बाद ही होगी। राज्य सरकार का शराब की ब्रिकी की अनुमति देेने का अभी कोई विचार नहीं है। राज्य में गेहूं की खरीद पर उन्होंने बताया कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। गेहूं की खरीद अगले महीने तक होगी।
लॉकडाउन को गंभीरता से पालन जरूरी, कोरोना कारण गंभीर आर्थिक व सामाजिक चुनौती भी
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना का संक्रमण को रोकने में काफी कामयाबी मिल रही है। उन्होंने मीडिया का कोरोना की लड़ाई लड़ने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि अगले 10 दिन का लॉकडाउन और बचा है। इसका सभी को गंभीरता से पालन करना चाहिए। अब तक हरियाणा के सात जिले कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और कोई भी मरीज गंभीर नहीं है। इस सबके बीच बड़ी चुनौती आर्थिक और सामाजिक है। इससे निपटने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के पास 4350 इंडस्ट्री ने परमिट के लिए अप्लाई किया है। 3700 हमारे पास पेंडिग एप्लीकेशन हैं। जरूरी सामान के साथ हमने चेन सप्लाई को बरकरार रखने के लिए हरियाणा सरकार ने उद्योगोें को कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित किया है। गुरुग्राम,फरीदाबाद में जहां कंटेनमेंंट जोन नहीं है वहां पर हमने उद्योगों को शुरू कराने की पहल की है। दुष्यंत ने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुपों ने 13 लाख प्लाई मास्क मार्केंटिग बोर्ड को भेजे हैं। इसके अलावा होंडा कंपनी और सेल्फ हेल्प ग्रुपों ने सेनेटाइज के पंप भी दिए हैं।
कहा- गेहूं व सरसों की मंडियों में सुचारु रूप से खरीद, फसलों का एक-एक दाना खरीदेंगे
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद सुचारु रूप से चल रही है। अगले महीने तक किसानों की फसलों की खरीद हाेगी। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। फसल की खरीद का बार बार मुद्दा बेवजह बनाया जा रहा है। अब तक एक लाख 56 हजार मीट्रिक टन सरसों हमने खरीदी। अगले 20 दिनों 80 फीसदी सरसों खरीद लेंगे। गेंहू की खरदी दो दिनों में दो लाख 82 मीट्रिेक टन हुई है। विपक्ष फिर भी आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब और हरियाणा ही इतने बड़े स्तर पर गेंहू खरीदते हैं। पंजाब में कुल 42हजार टन के करीब गेंहू खरीदी गई है।
उन्होने कहा कि कई मंडियों में हड़ताल की भी बात सामने आई, लेकिन यह वक्त हड़ताल नहीं मिलकर लड़ने का है। सरकार ने आढ़तियों के पुराने खाते की मांग को मांगा बल्कि हमने तो आढ़तियों को उनके पुराने रजिस्टर्ड किसान की फसल खरीदने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर मोबाइल से मैसेज करके किसानों को न बुलाते तो हो सकता था भारी संख्या में लोग मंडियों में आ जाते। हरियाणा सरकार नहीं चाहती है कि राज्य में कोरोना से हालात दिल्ली या मुंबई जैसे हों। फसल की खरीद के लिए किसानों से पुछकर खरीद केंद्र बनाए हैं। अगले महीने तक फसल का एक एक दाना हम खरीदेंगे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा, मैं अगर संसद परिसर में टैक्टर लेकर किसानों के लिए ले जा सकता हूं तो ट्राली लगाकर एक एक दाना भी खरीदने का काम करुंगर। राज्य सरकार ने अभी शराब की ब्रिकी की इजाजत नहीं दी है। जब तक केंद्र सरकार नहीं कहेगी हरियाणा मेंशराब नहीं बेची जाएगी अवैध शराब का बार बार मामला उठ रहा है। इसे पकडने के जिए अब तक 400 छापे मोर गए हैं। 1200 लोग व वाहन पकड़े गए हैं। अब तक 167000 लीटर शराब पकड़ी गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में रजिस्ट्री शुरू की गई है। राज्य में अब तक 60 रजिस्ट्री हो चुकी है और हरियाणा सरकार को इससे 57 लाख रुपेय का फायदा हुआ है। हमारे काल सेंटर में 5000 के करीब काॅल आती थी और वे ज्यादातर भाेजन के लिए होती है।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मदद से किया इनकार तो हरियाणा की बेटी सगनदीप ने उठाया बीड़ा
यह भी पढें: कोरोना याेद्धा डॉक्टर दंपती को सलाम, लेकिन समाज पर सवाल, बच्चे को बंद कर जाना पड़ता है अस्पताल
यह भी पढ़ें: कोरोना पर केंद्र की सूची: Red zone में हरियाणा के 6 जिले, 4 बड़े प्रकोप वाली श्रेणी में, देखें लिस्ट
यह भी पढें: रेलवे ने रचा इतिहास, 88 डिब्बों की अन्नपूर्णा ट्रेन ने 50 घंटे से कम में तय किया 1634 किमी
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें