Move to Jagran APP

हरियाणा व्यापार मंडल ने 3 को जींद व 7 दिसंबर को हिसार बंद का आह्वान किया, बढ़ते अपराधों पर जताएंगे रोष

हरियाणा व्यापार मंडल ने बढ़ते अपराधों के खिलाफ तीन को जींद और सात दिसंबर को हिसार बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल ने 12 दिसंबर को प्रांतीय सम्मेलन बुलाया है। इसमें हरियाणा बंद का निर्णय लिए जाने की संभावना है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 07:06 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:52 AM (IST)
हरियाणा व्यापार मंडल ने 3 को जींद व 7 दिसंबर को हिसार बंद का आह्वान किया, बढ़ते अपराधों पर जताएंगे रोष
व्यापार मंडल ने किया हिसार व जींद बंद का आह्वान। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने राज्य में व्यापारियों के प्रति अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जवाब मांगा है। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के मुख्य महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने ऐलान किया कि जींद में अपराधियों द्वारा गोली मारकर श्याम सुंदर बंसल की हत्या करने व नितिन गोयल से 10 लाखों रुपये की फिरौती लेने के विरोध में तीन दिसंबर को जींद पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

loksabha election banner

इसी प्रकार हिसार में विपिन थरेजा से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले अपराधी न पकड़े जाने के विरोध में सात दिसंबर को हिसार बंद रहेगा। बढ़ते अपराधों का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल ने 12 दिसंबर को राज्यस्तरीय सम्मेलन भी रखा है, जिसमें अगले आंदोलन की रणनीति तैयार होगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि इस अवधि में यदि अपराधी नहीं पकड़े गए तो सम्मेलन में हरियाणा बंद का आह्वान किया जाएगा।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में अपराध बढ़ गए हैं। व्यापारियों व उद्योगपतियों के प्रति अपराध में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अवैध कब्जे भी बेखौफ किए जा रहे हैं। किसी पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। हर रोज फिरौती, हत्या, लूटपाट, अपहरण, चोरी व दुष्कर्म की वारदातें सामने आ रही हैं। अपराधी व गुंडों द्वारा व्यापारियों की दुकानें व संपत्तियों पर कब्जा करने तथा कब्जा खाली कराने के लिए ठेके लेने को गैंग बने हुए हैं। इन बढ़ते अपराधों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की चुप्पी से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश भर के व्यापारियों व उद्योगपतियों को जोड़कर बढ़ते अपराधों के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से हिसार व जींद में बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि बंद से सरकार पर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर दबाव बनेगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.