विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण कर्मियों के वेतन की विसंगतियां होंगी दूर, सिफारिशों को दिया गया अंतिम रूप

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:44 PM (GMT+05:30)

हरियाणा के विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतनमान में विसंगतियों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

हरियाणा के विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण कर्मियों के वेतन की विसंगतियां होंगी दूर (फाइल फोटो)

हरियाणा के विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण कर्मियों के वेतन की विसंगतियां होंगी दूर (फाइल फोटो)


HighLights

  1. वेतनमान विसंगतियों को दूर करने की दिशा में अहम कदम

  2. रजिस्ट्रार समिति ने सिफारिशों को अंतिम रूप दिया

  3. एमडीयू रोहतक में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

जागरण संवाददाता, रोहतक। विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतनमान में विसंगतियों को दूर करने की दिशा में शुक्रवार को अहम कदम उठाया गया।

महर्षि दयानंद विवि, रोहतक में वेतनमान विसंगतियों को लेकर गठित रजिस्ट्रार समिति की बैठक में विश्वविद्यालयों से मिले आंकड़ों और रिकार्ड की बारीकी से जांच के बाद समिति ने अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप दे दिया।

बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक और एमडीयू के रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल ने की। बैठक में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पदों, वेतनमान और लागू व्यवस्थाओं की तुलनात्मक स्थिति पर मंथन किया गया। सदस्यों ने अपने-अपने विश्वविद्यालयों से आंकड़े और तथ्य समिति के समक्ष रखे। बैठक में उन बिंदुओं की समीक्षा की गई, जहां समान प्रकृति के पदों पर कार्यरत गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतनमान में अंतर सामने आया है।

समिति ने उपलब्ध आंकड़ों का दोबारा परीक्षण कर विसंगतियों के कारणों को समझने व उनके समाधान के संभावित विकल्पों पर चर्चा की। समिति के समक्ष विवि वार रिकार्ड रखे जाने के बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से विभिन्न पहलुओं पर विचार किया। समिति की सिफारिशों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अब इन पर आगे की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।