विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार BJP: छह मोर्चों के अध्यक्ष किए नियुक्त, मुख्य प्रवक्ता चुने गए जवाहर यादव; चेक करें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 20 Jan 2024 10:30 AM (GMT+05:30)

हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ...और पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार BJP: छह मोर्चों के अध्यक्ष किए नियुक्त
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार BJP: छह मोर्चों के अध्यक्ष किए नियुक्त

HighLights

  1. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार BJP
  2. नायब सैनी ने छह मोर्चों के अध्यक्ष किए नियुक्त
  3. मुख्य प्रवक्ता चुने गए जवाहर यादव
  4. किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में सुखविंदर मांढी को चुना गया है।

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी की हरियाणा इकाई (Haryana BJP) कई नई रणनीतियां तैयार कर रही है। इसी संबंध में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब (Nayab Saini) सैनी ने संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं।

उन्होंने संगठन में सदस्यों की लिस्ट जारी की है। प्रदेशाध्यक्ष ने 6 मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ मुख्य वक्ता, आईटी प्रमुख और आईटी सह-प्रमुख के पद पर भी नियुक्तियां की गई है। गुरुग्राम से जवाहर यादव मुख्य प्रवक्ता चुने गए हैं।वहीं, आईटी प्रमुख आदित्य चावला को और सह प्रमुख रोहित सैनी को नियुक्त किया गया है।

छह मोर्चों के ये हैं अध्यक्ष

छह मोर्चों में किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में सुखविंदर मांढी को चुना गया है। पंचकूला से युवा मोर्चा के लिए योगेंद्र शर्मा को चुना गया है। एस सी मोर्चा के लिए श्री सत्यप्रकाश जरावता को अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुग्राम से ऊषा प्रियदर्शी को महिला मोर्ची का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यमुनानगर से कर्णदेव कंबोज को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जान मोहम्मद बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई हरियाणा में ठंड, घने कोहरे से धीमी पड़ी रफ्तार; सिरसा रहा सबसे ठंडा, 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी


यहां चेक करें पूरी लिस्ट

मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, गुरूग्राम

आई टी प्रमुख आदित्य चावल, यमुनानगर

आई टी सह-प्रमुख रोहित सैनी, गुरूग्राम

किसान मोर्चा

श्री सुखविंदर मांढी, दादरी

युवा मोर्चा

श्री योगेंद्र शर्मा, पंचकूला

एस सी मोर्चा

श्री सत्यप्रकाश जरावता, विधायक गुरूग्राम

महिला मोर्चा

श्रीमती ऊषा प्रियदर्शी, गुरूग्राम

ओबीसी मोर्चा

श्री कर्णदेव कंबोज, यमुनानगर

अल्पसंख्यक मोर्चा

श्री जान मोहम्मद, नूंह

यह भी पढ़ें- Haryana News: हिसार में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, दो नए मामले सामने आने मचा हड़कंप; अस्पताल में बढ़ रहे सांस के मरीज