विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के प्राथमिक स्कूलों को सफाई के लिए मिलेंगे ₹8000 प्रति महीना, शिक्षा मंत्री का एलान

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:49 PM (IST)

हरियाणा के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अब सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। शिक्षा विभाग ने 'स्वच्छ प्रांगण' योजना के तहत प्रति विद्यालय प्रति माह 8000 रुपये का बजट जारी किया है।

हरियाणा के स्कूलों को मिलेंगे आठ हजार रुपये (फाइल फोटो)

हरियाणा के स्कूलों को मिलेंगे आठ हजार रुपये (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्राथमिक विद्यालयों में सफाई व्यवस्था सुधारने हेतु बजट जारी।

  2. 'स्वच्छ प्रांगण' योजना के तहत ₹8000 प्रति माह।

  3. हाउसकीपिंग, शौचालय, खेल मैदान रखरखाव पर खर्च होगा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अब सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। साफ-सफाई के लिए शिक्षा विभाग ने बजट जारी कर दिया है। इस राशि से हाउसकीपिंग, छत और शौचालयों की सफाई, खेल के मैदानों का रखरखाव तथा जल निकासी के इंतजाम किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि जिन प्राथमिक विद्यालयों में अंशकालिक कार्यकर्ता कार्यरत नहीं हैं, वहां व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए ‘स्वच्छ प्रांगण’ योजना के तहत प्रति विद्यालय प्रति माह 8000 रुपये जारी किए गए हैं। विभाग ने यह बजट सीधे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आहरण एवं संवितरण अधिकारी (बीसीओ) के रूप में जारी किया है।

उन्होंने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों, मुख्य शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के प्रधानों से बजट का समयबद्ध और पूरा उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विद्यालयों को राशि तुरंत आवंटित की जाए और कार्य जमीनी स्तर पर कराए जाएं।