Move to Jagran APP

सीएम मनोहरलाल ने कहा- विकास दुबे मामले में हरियाणा पुलिस ने की पूरी कार्रवाई

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि विकास दुबे मामले में हरियाण पुलिस ने अपनी ओर से पूरी कार्रवाई की। इसमें कोताही की बात करना गलत है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 08:03 PM (IST)
सीएम मनोहरलाल ने कहा- विकास दुबे मामले में हरियाणा पुलिस ने की पूरी कार्रवाई
सीएम मनोहरलाल ने कहा- विकास दुबे मामले में हरियाणा पुलिस ने की पूरी कार्रवाई

नई दिल्‍ली, जेएनएन। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि विकास दुबे के फरीदाबाद होने की सूचना के बाद हरियाणा पुलिस ने उसे पकड़ने की पूरी कोशिश की। हरियाणा पुलिस ने अपने दायित्‍व और अधिकार क्षेत्र के हिसाब से सब कुछ किया। वह निकल भागने में सफल रहा, लेकिन उसके एक साथी को दबोच लिया गया। इसके साथ ही उन्‍होने कहा कि हरियाणा भाजा अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्‍द होगा।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल बृहस्‍पतिवार को यहां केंद्रीय नेताओं से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्‍होंने पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा के जल्द होने के संकेत दिए। मुख्‍यमंत्री ने इस दौरान कई केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात की। वह आरएसएस कार्यालय भी पहुंचे और हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष के बारे में चर्चा की।

उन्‍होंने कहा कि विकास दुबे को पकड़ने में हरियाणा पुलिस ने कोई कोताही नहीं की। फरीदाबाद पुलिस को जो जानकारी मिली थी उसके हिसाब से छापेमारी की गई। हमारी टीम जब पहुंची तो एक आदमी हाथ लगा। दूसरा अपराधी रेड के वक्त तक निकल चुका था। इसमें हरियाणा पुलिस की चूक का सवाल नहीं है। जो अपराधी हमने पकड़ा उसको कानून के मुताबिक कोर्ट में पेश किया गया। यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले गई। हरियाणा के अधिकार क्षेत्र तक जो बनता था वह कार्रवाई की गई। 

इसके बाद वह शाम में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। उनकी मुलाकात अभी चल रही है। पत्रकारों से बातचीत मेें मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि पार्टी को केंद्रीय स्तर पर तय करना है कि हरियाणा भाजपा का नया अध्‍यक्ष कौन होगा। उम्‍मीद है कि अब जल्द की केंद्रीय स्तर पर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया जाएगा। अब इसमें देरी की कोई वजह नहीं लगती। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष जल्द घोषित होगा केंद्रीय नेतृत्व से ऐसा आग्रह हम कर चुके हैं। मनोहरलाल हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पहली बार खुलकर बोला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना नहीं है। जब करना होगा हो जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने हरियाणा द्वारा जल प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में किसान 100000 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती नहीं करेंगे। इसके लिए खुद किसानों ने इच्छा से हरियाणा सरकार की नीति में विश्वास जताया है। धान की खेती नहीं करने वाले किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से 500 करोड रुपये की मांग की है।

उन्‍होंने कहा कि यमुना में 42 क्यूबिक पानी छोड़ने के यमुना रीवर अपर बोर्ड के फैसले  पर हरियाणा सरकार ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा से जैविक विधि से तालाब के पानी को साफ करने का अभियान शुरू होगा। सोनीपत जिला के जुआं गांव के एक तालाब पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय काम करेगा।

उन्‍होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की 5-सी पर तंज कसते हुए कहा वे छठी 'सी' कांग्रेस को भूल गए

हरियाणा में विपक्ष के नेता बेरोजगारी संबंधी खुद आंकड़े बनाते हैं और खुद ही प्रचारित करते हैं। ये आंकड़े सच्चाई से काफी दूर है।  उन्‍होंने कहा कि विपक्ष बिना सिर पैर के आंकड़े लाकर हरियाणा सरकार में बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि इन आंकड़ों की विश्वसनीयता क्या है। उन्‍होंने कहा के हुड्डा द्वारा पेश आंकड़ों में 2017 में बेरोजगारी 2 फ़ीसदी बताई गई।फिर सीधा 48 फ़ीसदी बताया और अब 33 फ़ीसदी बता रहे हैं। आज तक ऐसा कोई सिस्टम नहीं है जो यह बता सके कि आखिरकार बेरोजगारी कितनी है। आंकड़े बनाने वाले भी यही हैं और उनको प्रचारित और फैलाने वाले भी यही हैं।

उन्‍होंने कहा कि CMIE के जिन आंकड़ों की बात की जा रही है इस एजेंसी का एक मालिक कांग्रेस नेता भी है। गौरतलब है रणदीप सुरजेवाला सहित कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार को बेरोजगारी में अव्‍वल बताते हुए 33 फ़ीसदी बेरोजगार बताया था। प्रदेश में और उसके लिए आंकड़े भी जारी किए थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.