विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के पेंशनर्स को अब मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, सरकार ने जारी किए निर्देश

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:07 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने पात्र सरकारी और पारिवारिक पेंशनरों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (CCHF) योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा के पेंशनरों को अब मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (प्रतीकात्मक फोटो)

हरियाणा के पेंशनरों को अब मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. हरियाणा सरकार ने पेंशनरों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की

  2. ट्रेजरी अधिकारी पेंशनरों को योजना की जानकारी और सहायता देंगे

  3. बुजुर्ग और जरूरतमंद पेंशनरों को विशेष मदद मिलेगी, अभियान चलेंगे

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य के पात्र सरकारी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को कंप्रिहेंसिव कैशलेस हेल्थ फैसिलिटी (सीसीएचएफ) योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी ट्रेजरी अधिकारियों और सहायक ट्रेजरी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, ट्रेजरी एवं सब-ट्रेजरी कार्यालयों में आने वाले पात्र पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को योजना और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही, उन्हें योजना के तहत नामांकन/पंजीकरण की निर्धारित प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं विवरण तथा आयुष्मान भारत पोर्टल से सीसीएचएफ कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

सरकार ने विशेष रूप से बुजुर्ग एवं जरूरतमंद पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों को योजना का लाभ लेने में आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, पात्र पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए ट्रेजरी एवं सब-ट्रेजरी स्तर पर विशेष अभियान आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।