Haryana Nikay Chunav 2025: ग्रामीण क्षेत्रों में बंपर वोटिंग, शहरी ने बनाई दूरी; सोनीपत में सबसे कम वोटिंग
Haryana Nikay Chunav News हरियाणा में लोग आज अपनी छोटी सरकार चुनेंगे। 40 नगर निकायों में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। 32 जगहों पर आम चुनाव और 8 जगहों पर उपचुनाव हो रहे हैं। पानीपत नगर निगम के आम चुनाव 9 मार्च को होंगे। सभी निकायों के चुनाव परिणाम 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
डिजिटल डेस्क, पंचकूला। Haryana Nikay Chunav 2025 हरियाणा में रविवार को (आज) निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गया है। पहले चरण में 40 स्थानीय निकायों में सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान हो रहा है। 32 जगह आम चुनाव तो आठ जगह उपचुनाव है। पानीपत नगर निगम के आम चुनाव नौ मार्च को होंगे।
LIVE UPDATES:
कई स्थानों पर फर्जी वोटिंग
फतेहाबाद में सबसे अधिक 85.2 तो सोनीपत में सबसे कम 31 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्रामीण क्षेत्र फतेहाबाद, भिवानी, पलवल जिलों में मतदान प्रतिशत 80 से भी ऊपर रहा। कई स्थानों पर फर्जी वोटिंग की शिकायत की गई।
बूथ वाइज मतदान की रिपोर्ट प्रतिशत में
सायं 4 बजे तक हुआ मतदान
(कुल मतदान - 69.3%)
बूथ नंबर -1 = 74%
बूथ नंबर -2 = 70.62%
बूथ नंबर -3 = 73.25%
बूथ नंबर -4 = 71.81%
बूथ नंबर -5 = 62.93%
बूथ नंबर -6 = 69.5%
बूथ नंबर -7 = 67.71%
बूथ नंबर -8 = 63.44%
बूथ नंबर -9 = 71.92%
बूथ नंबर -10 = 60.64%
बूथ नंबर -11 = 72.27%
बूथ नंबर -12 = 75.66%
बूथ नंबर -13 = 79.3%
बूथ नंबर -14 = 57.96%
बूथ वाइज मतदान की रिपोर्ट प्रतिशत में
दोपहर 2 बजे तक हुआ मतदान
(कुल मतदान - 53.9%)
बूथ नंबर -1 = 57.03%
बूथ नंबर -2 = 57.38%
बूथ नंबर -3 = 59.98%
बूथ नंबर -4 = 59.86%
बूथ नंबर -5 = 51.61%
बूथ नंबर -6 = 54.21%
बूथ नंबर -7 = 44.38%
बूथ नंबर -8 = 46.63%
बूथ नंबर -9 = 54.59%
बूथ नंबर -10 = 48.41%
बूथ नंबर -11 = 57.97%
बूथ नंबर -12 = 62.96%
बूथ नंबर -13 = 63.46%
बूथ नंबर -14 = 36.42%
'सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा है'
हरियाणा निकाय चुनाव (Haryana Nikay Chunav) पर राज्य चुनाव आयोग के सचिव योगेश कुमार मेहता ने कहा कि किसी भी निगम से कोई शिकायत नहीं मिली है और व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। अभी तक सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा है।
#WATCH | Panchkula, Haryana | On Municipal Corporation Election 2025, Secretary of State Election Commission, Yogesh Kumar Mehta says, "... No complaint has been received from any corporation and the arrangements are very good... So far everything is going on peacefully..." pic.twitter.com/lPIRJRh3Be
— ANI (@ANI) March 2, 2025
फरीदाबाद में 2 बजे तक 20.6 फीसदी मतदान
Haryana Nikay Chunav 2025 फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में मतदान की गति धीमी रही। दोपहर दो बजे तक 20.6 प्रतिशत मतदान। कुल 1470687 मतदाताओं में से 302864 मतदाताओं ने किया मतदान। सुबह 8 बजे शुरू हुआ था मतदान। अब मतदान के लिए बचे हैं मात्र 4 घंटे, शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे।
MLA भारत भूषण बतरा ने किया मतदान
रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा ने सपरिवार सैनिक रेस्ट हाउस सिविल रोड रोहतक में किया मतदान।
मंत्री विपुल गोयल ने डाला वोट
Haryana Nikay Chunav 2025: हरियाणा के राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल मतदान करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए।
उद्योगपति एचएल भूटानी ने किया मतदान
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के उद्योगपति एचएल भूटानी ने पुत्र नीरज भूटानी और पुत्र वधू चारू संग किया मतदान। भूटानी परिवार ने कहा शहर में विकास की गति तेज हो,इस मुद्दे पर वोट डाला।
अनिल विज ने डाला वोट
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।
#WATCH | Ambala: Haryana minister Anil Vij shows his inked finger after casting his vote for for Haryana local body elections. pic.twitter.com/JApqJYThwD
— ANI (@ANI) March 2, 2025
अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता
झज्जर के बेरी में मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदाता।
रेखा बाला गुप्ता ने किया मतदान
करनाल में बीजेपी मेयर पद की उम्मीदवार रेनू बाला गुप्ता ने परिवार के साथ किया मतदान। हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान करने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए।
#WATCH | Karnal, Haryana: BJP mayoral candidate Renu Bala Gupta and her family show their inked finger after voting for Haryana local body elections. pic.twitter.com/Uq8wDqgjqX
— ANI (@ANI) March 2, 2025
मतदान के लिए कतार में खड़े लोग
गुरुग्राम के शिवाजी नगर के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में मतदान के लिए कतार में खड़े लोग।
वोटिंग को लेकर महिलाओं में उत्साह
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव (Haryana Nikay Chunav 2025) के लिए आज वोटिंग हो रही है। झज्जर में वोटिंग के दौरान महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
फरीदाबाद की बीजेपी प्रत्याशी ने किया मतदान
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने अपने पति और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संदीप जोशी व परिवार सहित वोट डालने के बाद विक्ट्री निशान दिखाती हुईं।
वोटर्स की लगी लंबी लाइन
गुरुग्राम के गांव समसपुर के सरकारी स्कूल में बनाए गए बूथ पर लगी मतदाताओं की लंबी लाइन।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल के एक मतदान केंद्र पर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मैं सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करता हूं।
#WATCH | Union Minister Manohar Lal Khattar says, "...It is the right of every citizen and they must exercise their franchise. I appeal to all voters to vote...I have never missed casting my vote." https://t.co/Ax4lsy3QCp pic.twitter.com/Xc4zQ9CHbg
— ANI (@ANI) March 2, 2025
सोनीपत के बीजेपी प्रत्याशी ने डाला वोट
सोनीपत के भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने परिवार के साथ डीएवी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।
वोटर लिस्ट में नाम खोजने में हो रही है दिक्कत
निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है, लेकिन वहीं पर वोटर लिस्ट में नाम ढूंढने में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह से ही मतदाताओं की लगी लाइन
खरखोदा में सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी है। निकाय चुनाव में लोग वोटिंग को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
कुरुक्षेत्र में पोलिंग बूथ पहुंचने लगे वोटर
कुरुक्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। पोलिंग बूथ पर वोट डालने जाते मतदाता।
फरीदाबाद में शुरू हुआ मतदान
फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव और मेयर पद के लिए मतदान शुरू। सुबह ही दिखा मतदाताओं का भारी उत्साह। दृश्य वार्ड नंबर 12 के विद्या निकेतन स्कूल में बने मतदान केंद्र के बाहर का है
रोहतक में भी मॉक पोलिंग
रोहतक के एक मतदान केंद्र के दृश्य जहां मॉक पोलिंग की जा रही है।
#WATCH | Haryana: Voting for local body election to take place in the state today. Visuals from a polling station in Rohtak where mock polling is being done; voting to begin at 8 am.
— ANI (@ANI) March 2, 2025
Polling will take place for the general election of mayors and members of all wards of seven… pic.twitter.com/YPvAq2vAAl
अंबाला में शुरू हुई मॉक पोलिंग
अंबाला के एक मतदान केंद्र के दृश्य जहां मॉक पोलिंग की जा रही है। सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू होगी। सात नगर निगमों के महापौरों और सभी वार्डों के सदस्यों, चार नगर परिषदों और 21 नगर समितियों के सभी वार्डों के अध्यक्षों और सदस्यों के आम चुनाव और अंबाला और सोनीपत में दो महापौर सीटों के लिए उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इसके अतिरिक्त, नगर परिषद सोहना (गुरुग्राम), नगर समिति असंध (करनाल) और नगर समिति इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र) में तीन अध्यक्ष सीटों के लिए उपचुनाव होंगे।
#WATCH | Haryana: Voting for local body election to take place in the state today. Visuals from a polling station in Ambala where mock polling is being done; voting to begin at 8 am.
— ANI (@ANI) March 2, 2025
Polling will take place for the general election of mayors and members of all wards of seven… pic.twitter.com/phbT9tsvHz
करनाल के एक मतदान केंद्र का दृश्य
हरियाणा में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। करनाल के एक मतदान केंद्र का दृश्य। करनाल में नगर पालिका असंध में अध्यक्ष सीट के लिए उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा।
#WATCH | Haryana: Voting for local body election to take place in the state today. Visuals from a polling station in Karnal.
— ANI (@ANI) March 2, 2025
In Karnal, voting for bypolls to the president seat in Municipal Committee Assandh will begin at 8 am. pic.twitter.com/4TUHAijcQR
10 हजार पुलिस के जवान तैनात
हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए प्रदेश सरकार के 30 हजार अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे। वहीं, हरियाणा पुलिस के भी 10 हजार कर्मचारी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं।
12 मार्च को आएंगे रिजल्ट
इसके बाद सभी निकायों के चुनाव परिणाम एक साथ 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। अधिकतर निकायों में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर है, जबकि कुछ जगह त्रिकोणीय मुकाबला है। अंबाला और गुरुग्राम में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरा कोई प्रत्याशी चुनावी रण में नहीं है। नौ नगर निगमों में मेयर पद के लिए 39, पांच नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए 27 और 23 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के लिए 151 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि लगभग 55 लाख मतदाता आज नगर निकाय चुनाव के लिए वोट करेंगे।
नौ नगर निगमों में मेयर पद के लिए 39, पांच नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए 27 और 23 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के लिए 151 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।