विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के आठ नगर निगमों के चुनाव संभव, जल्द कराए जा सकते हैं इलेक्शन

By Anurag AggarwaEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Sun, 29 Oct 2023 09:07 PM (IST)

नगर निगम चुनाव Loksabha Election से पूर्व कराए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के आठ नगर निगमों के चुनाव संभव, File Photo
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के आठ नगर निगमों के चुनाव संभव, File Photo

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निगम चुनाव लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पूर्व कराए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के स्वागत समारोह के दौरान इस तरह का संकेत दिया। मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक टीम के तौर पर कार्य करना है। अगले साल लोकसभा, विधानसभा के साथ निगम चुनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

दिसंबर में खत्म हो रहा कार्यकाल

तीन नगर निगमों का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है और पांच नगर निगमों का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है, ऐसे में नगर निगम चुनाव लोकसभा के पहले भी करवाए जा सकते हैं। फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम का कार्यकाल काफी समय पहले पूरा हो चुका है। इन तीनों के चुनाव लंबे समय से लटके पड़े हैं। वहीं, हिसार, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, करनाल निगम का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में सरकार आठों नगर निगम के चुनाव एक साथ करवा सकती है।

शहरी मतदाताओं को दी राहत

सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि निगमों के चुनाव लोकसभा से पहले करवा दिए जाएं। अगर सरकार अधिकतर निकायों में चुनाव जीतती है तो लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक माहौल बन सकता है। कुछ महीनों से भाजपा का फोकस भी शहरी वोटरों की ओर ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने भी शहरी मतदाताओं को कई राहत दी है। 

करीब डेढ़ हजार कालोनियों को नियमित किया जा चुका है। पानी के बिलों व संपत्ति कर में भी राहत दी गई है। इन आठों में से अधिकतर नगर निगम में भाजपा का दबदबा रहा है। हर जगह पार्टी के विधायक हैं, ऐसे में पार्टी की पूरी कोशिश रहेगी कि इन रियायतों का लोकसभा चुनाव से पहले लाभ लिया जाए।