Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: CET की परीक्षा में पूछ हरियाणा से जुड़े 20 फीसद सवाल, 13,536 पदों के लिए हुई है भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 04:00 AM (IST)

    चतुर्थ श्रेणी के 13536 पदों के लिए शनिवार को हुई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में करीब 20 फीसद सवाल हरियाणा से संबंधित रहे। परीक्षा में सूरजकुंड मेला किस महीने में लगता है कौन सा वृक्ष हरियाणा का राज्य वृक्ष है हरियाणा राज्य में राज्यसभा की कितनी सीटें है हरियाणा के किस जिले में भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय स्थित है

    Hero Image
    परीक्षा में पूछे हरियाणा से जुड़े 20 फीसद सवाल

    जागरण संवाददाता, भिवानी। चतुर्थ श्रेणी के 13,536 पदों के लिए शनिवार को हुई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में करीब 20 फीसद सवाल हरियाणा से संबंधित रहे। परीक्षा में सूरजकुंड मेला किस महीने में लगता है, कौन सा वृक्ष हरियाणा का राज्य वृक्ष है, हरियाणा राज्य में राज्यसभा की कितनी सीटें है, हरियाणा के किस जिले में भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय स्थित है, इंदिरा गांधी अति ऊष्मीय शक्ति परियोजना हरियाणा के किस जिले में है, नारनौल किस जिले में है, वित्त वर्ष 2022-23 में हरियाणा राज्य में स्वास्थ्य के लिए कुल व्यय का कितना प्रतिशत आवंटित किया गया है और ओटू बांध हरियाणा में किस नदी पर है जैसे प्रश्‍न पूछे गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज पेपर पैटर्न पर सवाल खड़ा करते हुए हरियाणा की परीक्षाओं में प्रदेश से जुड़े प्रश्‍न रखे जाने पर जोर दिया था। ये प्रश्‍न भी पूछे गए - पिंजौर को प्राचीन विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रति वर्ष दो महोत्सव कौन से मनाए जाते है। मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना में कितनी श्रेणियों की भू जोत में कृषि कार्य करने हेतु किसानों को अभिप्रेरित किया जाता है। हरियाणा की कौन सी नृत्य शैली मेवाती जनजाति से संबंध है। महाकाव्य महाभारत के रचयिता कौन है। हरियाणा में महिलाओं द्वारा बुजली गहना शरीर के किस भाग में पहना जाता है।

    परीक्षार्थी बोले, डी ग्रुप के भर्ती के लिए प्रश्न ऐसे रहे, जैसे अधिकारी लगाना हो परीक्षा देकर बाहर निकले कई परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्‍न पत्र देखकर नहीं लगा कि ग्रुप डी की परीक्षा दे रहे हैं। प्रश्‍न ऐसे पूछे गए जैसे अधिकारी लगाना हो। सामान्य ज्ञान और गणित के कई सवाल उलझाने वाले रहे। विद्यार्थियों ने कहा कि पृथ्वी की त्रिज्या क्या है, ब्रिटिश भारत का इतिहास पुस्तक के लेखक कौन है और स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल के रूप में किसने कार्य किया जैसे सवाल पूछे गए जो पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। भिवानी में परीक्षार्थी एकता और ऊषा ने कहा कि कुछ प्रश्न ऐसे थे जो डी ग्रुप के लेवल से हाई थे।  

    comedy show banner