Move to Jagran APP

खेलो इंडिया में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पहुंचे असम

मेजबानी मिलते ही सूबे के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने खेलो इंडिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संदीप सिंह असम में साई सेंटर बाक्सिंग फुटबाल व जूडो समेत कई खेलों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पहुंचे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 04:02 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 04:02 PM (IST)
खेलो इंडिया में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पहुंचे असम
खेलों के बारे में जानकारी लेने असम पहुंचे संदीप सिंह।

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा को वर्ष 2021 के खेलो इंडिया की मेजबानी मिली है। मेजबानी मिलते ही सूबे के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने खेलो इंडिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचकूला में खेल संसाधनों को दुरूस्त किया जा रहा है तो खेल विभाग के तमाम अधिकारी संदीप सिंह के निर्देशन में तैयारियों में जुटे हुए हैं। तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह असम पहुंचे। उन्होंने असम में खेलो इंडिया को लेकर की गई खेल व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, क्योंकि वर्ष 2020 में 18 से 30 जनवरी तक असम में खेलो इंडिया का तीसरा चरण आयोजित हुआ था।

loksabha election banner

असम दौरे के दौरान वीरवार को खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने खेलो इंडिया-2021 की तैयारी को लेकर आल असम टेनिस एसोसिएशन की ओर से खेलो इंडिया 2020 के दौरान प्रयोग किए गए टेनिस ग्राउंड का अवलोकन किया। यहां टेनिस ग्राउंड में खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया, ताकि आगामी चरण में हरियाणा बेहतर व्यवस्थ बना सके। इसके बाद खेल राज्य मंत्री ने जिम्नास्टिक और वेट लिफ्टिंग के खिलाड़ियों से मुलाकात की और भोगेश्वरी फुकानानी इनडोर स्टेडियम दिसपुर गुवाहाटी का दौरा किया।

संदीप सिंह ने गुवाहाटी में स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के रीजनल सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने यहां बाक्सिंग, फुटबाल व जूडो समेत कई खेलों की जानकारी हासिल की। इस सेंटर में खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया था। संदीप सिंह ने बताया कि असम दौरे का उद्देश्य वहां खेलो इंडिया के दौरान की गई खेल व्यवस्थाओं को जानना है।

खेल अधिकारियों से बातचीत की गई, ताकि व्यवस्था को ओर बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया-2021 की हरियाणा को मेजबानी मिली है। लिहाजा मेजबानी में हरियाणा कोई कमी नहीं छोड़ेगा। हर खिलाड़ी, कोच और प्रतिभागी यहां से सुनहरी याद लेकर जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि हरियाणा की मेजबानी सबसे बेहतर हो ताकि दूसरे प्रदेश भी आगामी खेलो इंडिया अभियान के दौरान अनुसरण करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.