Move to Jagran APP

हरियाणा ने की दिल्ली सीमा की घेराबंदी, बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, जरूरी सेवाओं पर भी असर

हरियाणा ने दिल्‍ली से जुड़ी सीमाओंं को पूरी सील कर रखा है। बार्डर पर हरियाणा पुलिस का कड़ा पहरा है और आवागमन बंद है। इससे जरूरी सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 04:44 PM (IST)
हरियाणा ने की दिल्ली सीमा की घेराबंदी, बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, जरूरी सेवाओं पर भी असर
हरियाणा ने की दिल्ली सीमा की घेराबंदी, बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, जरूरी सेवाओं पर भी असर

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर,सोनीपत में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के चलते राज्य की मनोहर लाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पूरी घेराबंदी करवा दी है। इसके चलते गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत की तरफ से जितने भी रास्ते दिल्ली की तरफ खुलते हैं, सभी पर हरियाणा पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया है। बार्डर पर आवागमन लगभग पूरी तरह बंद हो गया है। लोग पैदल भी सीमा पार नहीं कर पा रहे हैं।  

loksabha election banner

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सख्ती का जरूरी सेवाओं पर भी आने लगा है असर

यूं तो आवश्यक सेवाओं और केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी पास पर वाहनों का आवागमन भी हो रहा है, लेेकिन   पुलिस की सख्ती के चलते पैदल भी लोग बॉर्डर क्रॉस नहीं कर पा रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं के जो ट्रक इन बॉर्डर से आवागमन कर रहे हैं, उनके दस्तावेज की जांच भी पुलिस कर रही है। इस दौरान किसी भी आरोप से बचने के लिए हरियाणा पुलिस बॉर्डर वीडियोग्राफी भी करा रही है।

पहले तो सिर्फ हरियाणा पुलिस ही गृह मंत्रालय के पास पर एंट्री दे रही थी मगर अब दिल्ली पुलिस ने भी हरियाणा के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी पास को अमान्य करार दे दिया है। दिल्ली पुलिस भी फिलहाल सिर्फ गृह मंत्रालय के पास पर ही एंट्री दे रही है। दोनों राज्यों की पुलिस ने फिलहाल केएमपी और केजीपी के नाकों पर भी सख्ती की हुई है।

दिल्ली की सख्ती से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर असर

दिल्ली और हरियाणा बॉर्डर पर हुई इस सख्ती का असर हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर पड़ रहा है। असल में दिल्ली के किराना थोक बाजार मसलन चावड़ी बाजार व अन्य थोक मंडियों से आवश्यक वस्तुओं दाल,चावल सहित मसाले भी मंगवाए जाते हैं। इन थोक बाजारों से उत्तर प्रदेश के आगरा, हरियाणा के अंबाला तक छोटे दुकानदार स्वयं अपनी जरूरत का सामान खरीदते हैं।

इसके अलावा बड़ी संख्या में सेल्समैन भी दिल्ली से सामान लाकर दुकानदारों को बेचते हैं। यह कड़ी पिछले चार दिन में एकदम टूट गई है। इसका असर यह है कि थोक दुकानदार भी बड़े ऑर्डर के तहत ही मसाले व अन्य महंगी वस्तुएं दिल्ली से मंगवाना चाहते हैं। दिल्ली में थोक दुकानदार को बड़े ऑर्डर देने के लिए अपने क्षेत्र के छोटे दुकानदारों के ऑर्डर एकत्र करने में भी कम से कम उन्हेंं एक सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में महंगी आवश्यक वस्तुओं की आपूॢत पर असर पड़ रहा है।

कुछ दुकानदारों ने मसालों के दाम भी ज्यादा वसूलने शुरू कर दिए हैं। हां, अभी एमडीएच जैसी बड़ी व साख वाली कंपनियों के मसालों की आपूर्ति पर कोई असर नहीं है क्योंकि इनके मसालों की आपूॢत कंपनी स्तर पर भी शहरों में हो रही है।

जाम से निपटने को बड़े अधिकारियों की हो रही बॉर्डर पर नियुक्ति

हरियाणा और दिल्ली बॉर्डर पर चूंकि दोनों राज्यों की पुलिस जरूरी सेवाओं के वाहनों की जांच गहनता से कर रही है तो लंबा जाम भी लग रहा है। ऐसे में हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम, बदरपुर, नजफगढ़ और कुंडली बॉर्डर पर सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी भी लगाई है। इन अधिकारियों को यह भी स्पष्ट निर्देश हैं कि यदि कोई आवश्यक वस्तुओं के अलावा ऐसे वाहन भी है जिसमें संबंधित व्यक्ति की इमरजेंसी है तो उसे निकालने के लिए तत्काल बड़े अधिकारी से फोन पर मौखिक आदेश ले लें।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में कड़े फैसले: बस किराया बढ़ा, शराब पर कोरोना सेस, सब्‍जी पर मार्केट फीस, पेट्रोल-डीजल महंगा

यह भी पढ़ें: 5 व 9 की बेटियोंं ने तोड़ा ईंट भट्ठा मजदूर पिता की गरीबी का लाॅक, Tik Tok पर टैलेंट से दौलत से भरा दामन

यह भी पढ़ें: कोरोना पर हरियाणा-दिल्ली में टकराव बढ़ा, आवाजाही के‍ लिए Delhi का पास अमान्‍य किया

यह भी पढ़ें: LTC व DA के बाद अब हरियाणा कर्मच‍ारियों के अन्‍य भत्‍तों में कटौती की तैयारी, सरकार का संकेत

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.