विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में ग्रुप-C के खाली पदों को भरने की तैयारी, 5 नवंबर तक अपलोड करना होगा मांगपत्र

Published: Wed, 12 Nov 2025 03:52 PM (IST)

हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी विभागों में ग्रुप सी के खाली पदों को भरने की तैयारी कर रही है। मुख्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ग्रुप सी पदों पर भर्ती की तैयारी

  2. 15 नवंबर तक मांगपत्र अपलोड करने के निर्देश

  3. नियमों का पालन अनिवार्य

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों को भरने की तैयारी है। 26 और 27 जुलाई को आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का परिणाम घोषित करने की तैयारियों के बीच सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल पर 15 नवंबर तक मांगपत्र अपलोड करें।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पूर्व अग्निवीरों के पदों को छोड़कर तृतीय श्रेणी के सभी रिक्त पदों की नई भर्ती और वापस ली गई मांगों (रिक्विजिशन) को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।

इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (ग्रुप-सी एवं ग्रुप-डी की भर्ती प्रक्रिया) नियम-2025 अधिसूचित किए गए हैं। इन नियमों के तहत राज्य सरकार के अधीन सभी विभागों और संगठनों को संबंधित सेवा नियमों में निर्दिष्ट पात्रता मानदंडों का पालन करते हुए अपने रिक्त ग्रुप-सी पदों की मांग आयोग को निर्धारित प्रारूप में भेजनी होती हैं।