Move to Jagran APP

हरियाणा में 535 अवैध कालोनियां हुईं वैध, मिलेंगी तमाम सुविधाएं

हरियाणा सरकार ने राज्‍य के विभिन्‍न शहरों की 535 अवैध कालोनियों को नियमित करने की घोषणा की है। अभी करीब 200 और कालोनियों को नियमित करने पर विचार चल रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:20 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:20 AM (IST)
हरियाणा में 535 अवैध कालोनियां हुईं वैध, मिलेंगी तमाम सुविधाएं
हरियाणा में 535 अवैध कालोनियां हुईं वैध, मिलेंगी तमाम सुविधाएं

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अनियमित कालोनियों को नियमित करने का अपना बड़ा चुनावी वादा पूरा करते हुए राज्य की 535 अवैध कालोनियों को नियमित करने का अहम निर्णय लिया है। राज्य सरकार की ओर से इन कालोनियों को नियमित करने की अधिसूचना को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार देर शाम शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद अवैध कालोनियों को नियमित करने की अधिसूचना को मंजूरी दी।

loksabha election banner

विकास शुल्क में देनी होगी कलेक्टर रेट की पांच फीसद राशि

इन अवैध कालोनियों के नियमित होने से न केवल यहां रहने वाले लोगों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शहरी निकाय विभाग द्वारा इन कालोनियों में बने घरों गिराने की  बार-बार की चेतावनी से निजात मिलेगी। एक अनुमान के अनुसार इन कालोनियों के नियमित होते ही जमीनों के रेट उछाल ले सकते हैं। इन कालोनियों में रहने वाले लोगों को अब सरकार बिजली, पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

मंजूर कालोनियों में 254 नगर निगम, 100 नगर परिषद और 181 नगर पालिकाओं में

सरकार ने जिन अवैध कालोनियों को नियमित करने की मंजूरी दी है उनमें 254 नगर निगम क्षेत्र, 100 नगर परिषद और 181 पालिका क्षेत्र में आती हैं। प्रदेश सरकार ने विकास शुल्क के जरिये इन कालोनियों में सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने विकास शुल्क की राशि फिक्स कर दी है जो कि कलेक्टर रेट का पांच फीसद होगी।

नियमित की गई कालोनियों में 32 गुरुग्राम, नौ फरीदाबाद, 23 करनाल और 29 पानीपत नगर निगम में आती हैं। 200 से अधिक कालोनियां ऐसी हैं जिनमें सुविधाएं बढ़ाने के लिए इन्हें नियमित करने पर विचार चल रहा है।

इन शहराें की कालोनियां हुईं नियमित

1. नारायणगढ़     03

2. लोहारू    02

3. सिवानी   01

4. भूना   10

5. रतिया   09

6. फरूर्खनगर      02

7. हेलीमंडी   01

8. पटौदी   01

9. बरवाला  04

10. नारनौंद   04

11. उकलाना  06

12. जुलाना   01

13. सफीदों   03

14. उचाना  02

15. चीका  08

16. कलायत  03

17. पुंडरी   03

18. असंध  02

19. घरौंडा  21

20.  इंद्री  02

21. नीलोखेड़ी  03

22. निसिंग  04

23. तरावड़ी   08

24.  लाडवा  13

25. पिहोवा  07

26. शाहाबाद  12

27. फिरोजपुरा झिरका   02

28. नूंह  06

29. पुन्हाना  09

30. अटेली मंडी  01

31. महेंद्रगढ़   01

32. नांगल चौधरी  01

33. समालखा   02

34. बावल  05

35. धारूहेड़ा  04

36. महम   05

37. सांपला  04

38. ऐलनाबाद   02

39. कालांवाली  01

40. गन्नौर   03

41. भिवानी  10

-------

बड़ा वादा किया पूरा : कविता जैन

प्रदेश सरकार ने अपना एक बड़ा वादा पूरा किया है। प्रदेश सरकार लोगों के हितों को लेकर चिंतित है। जल्द ही और भी कई कालोनियां नियमित की जाएंगी। सरकार ने विकास शुल्क में भी भारी कमी कर दी है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है। 

                                                                           -कविता जैन, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, हरियाणा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.