Move to Jagran APP

Haryana Budget 2021: हरियाणा सरकार ने खोजा कमाई का रास्ता, 500 करोड़ जुटाएगी

Haryana Budget 2021 हरियाणा के शुक्रवार को पेश बजट में सरकार ने कमाई के नए रास्‍ते तलाशें हैं। इससे हरियाणा सरकार अतिरिक्‍त 500 करोड़ रुपये की राशि जुटाएगी। सरकार शहरी निकाय संस्‍थाओं के किरायेदारों को अब मालिकाना हक देगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 01:08 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 01:08 PM (IST)
Haryana Budget 2021: हरियाणा सरकार ने खोजा कमाई का रास्ता, 500 करोड़ जुटाएगी
हरियाणा बजट पेश करने से पहले मूुख्‍यमंत्री मनोहरलाल। (जागरण)

चंडीगढ़, [बिजेंद्र बंसल]। Haryana Budget 2021: हरियाणा के बजट में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने सरकार की कमाई के अन्‍य रास्‍ते भी खोले हैं। राज्‍य में शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं के किरायेदारों को मालिकाना हक मिलेगा। इससे सरकार करीब 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त आय अर्जित करेगी।

loksabha election banner

शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं के किरायेदारों को मिलेगा मालिकाना हक

वर्षों से किराये पर चल रही सरकारी संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए सरकार ने बजट में नोडल एजेंसियों का भी प्रस्ताव कर दिया है। इसके अलावा सरकार बस स्टैंड, गेस्ट हाउस, टूरिस्ट काम्पलेक्स सहित सार्वजनिक उपक्रमों की संपत्तियों को भी आमदनी का जरिया बनाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट पेश करते हुए इनसे वर्ष 2021-22 के दौरान 500 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद जताई। किराये पर चल रही शहरी स्थानीय निकायों की संपत्तियों का किरायेदारों को मालिकाना हक देने के लिए रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआइटी) सूची तैयार करेगी।

बस स्टैंड, गेस्ट हाउस और टूरिस्ट काम्पलेक्स भी बनेंगे आमदनी का जरिया

यह सूची शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं के अनुरोध पर तैयार होगी। आरईआइटी के अलावा  इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इन्विट) दोनों इस कार्य के लिए नोडल एजेंसी होंगी। ये एजेंसी सेबी आरईआइटी विनियम 2014 के नियम-कायदों के अनुसार कार्य करेंगी।

गेस्ट हाउस सफेद हाथी तो टूरिस्ट काम्पलेक्स बने थे घाटे का सौदा

राज्य सरकार के लिए सरकारी गेस्ट हाउस एक तरह से सफेद हाथी और पर्यटन निगम के टूरिस्ट काम्पलेक्स घाटे का सौदा बने हुए थे। टूरिस्ट काम्पलेक्स के निजीकरण का काफी समय से राज्य में विरोध भी हो रहा था मगर सरकार अपने निर्णय पर अडिग रही।

40 कोस में विकसित होगा दिव्य कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र में 134 स्थलों के साथ 40कोस क्षेत्र में दिव्य कुरुक्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव किया गया है। इस पर्यटन को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड विकसित करेगा। इसके लिए बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से तीर्थ स्थल जीर्णोद्धार एवं आध्यात्मिक संवर्धन अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में कृष्णा सर्किट, रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-माधौगढ़-नारनौल हेरिटेज सर्किट, पंचकूला में नाडा साहिब गुरुद्वारा एवं माता मनसा देवी मंदिर सहित आदि-बद्री के विकास की नई पहल क्रियान्वित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Haryana Budget 2021: आयुष्‍मान योजना का दायरा बढ़ा, बनेंगे 20 हजार सस्‍ते मकान, 12वीं तक शिक्षा मुफ्त, बुढ़ापा पेंशन बढ़़ी

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.