विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में 20 रुपये में होगी खाने-पीने की चीजों में मिलावट की जांच, 12 मिनट में सामने आएगा सच

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:34 PM (IST)

हरियाणा में अब लोग खाने-पीने की चीजों में मिलावट की जांच सिर्फ 20 रुपये में करा सकेंगे, जिसके शुरुआती नतीजे 10-12 मिनट में मिलेंगे।

हरियाणा में अब लोग खाने-पीने की चीजों में मिलावट की जांच  (फाइल फोटो)

हरियाणा में अब लोग खाने-पीने की चीजों में मिलावट की जांच  (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सिर्फ 20 रुपये में कराएं खाने-पीने की चीजों की मिलावट जांच

  2. शुरुआती नतीजे 10-12 मिनट में, मोबाइल वैन से मिलेगी सुविधा

  3. एफएसएसएआई की पांच वैन सार्वजनिक स्थलों पर करेंगी जांच

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में अब लोग खाने-पीने की चीजों में मिलावट की जांच सिर्फ 20 रुपये में करा सकेंगे। शुरुआती नतीजे 10 से 12 मिनट में मिल जाएंगे।

इसके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) की तरफ से दी गईं पांच मोबाइल फूड सेफ्टी वैन सड़कों पर उतारी गई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि मोबाइल फूड सेफ्टी लैब को सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेजों और बाजार में तैनात किया जाया जाएगा।

इससे मौके पर ही जांच के साथ-साथ लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी। आम नागरिक दूध, मसाले, दाल और खाने के तेल जैसी आम चीजों के सैंपल शुरुआती जांच के लिए ला सकते हैं।

यह मोबाइल यूनिट मेलों, त्योहारों और दूसरे बड़े सार्वजनिक आयोजनों के दौरान भी काम आएंगी, जहां बड़ी संख्या में खाने-पीने के अस्थायी स्टाल और वेंडर काम करते हैं। फूड सेफ्टी आफिसर रैंडम सैंपल ले सकेंगे और मौके पर ही शुरुआती जांच कर सकेंगे।