विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: नफे सिंह हत्या में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की भी आशंका, इंग्लैंड में छिपे गैंगस्टर नंदू पर गहराया शक

Published: Thu, 29 Feb 2024 09:00 PM (GMT+05:30)

नफे सिंह की बीते दिनों सरेराह हुई हत्या के आरोपितों का भले अब तक पता नहीं लग पाया है लेकिन ...और पढ़ें

नफे सिंह हत्या में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की भी आशंका, इंग्लैंड में छिपे गैंगस्टर नंदू पर गहराया शक
नफे सिंह हत्या में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की भी आशंका, इंग्लैंड में छिपे गैंगस्टर नंदू पर गहराया शक

राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली। हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो के हरियाणा अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की बीते दिनों सरेराह हुई हत्या के आरोपितों का भले अब तक पता नहीं लग पाया है, लेकिन जांच में संकेत मिल रहे हैं कि लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग के गैंगस्टर लंदन में रह रहे कपिल सांगवान उर्फ नंदू के शूटरों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का दावा है कि नफे सिंह की हत्या का कारण राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी हो सकती है।

दिल्ली में हुई हत्या में आया शटूरों का नाम

स्पेशल सेल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा का कहना है कि नंदू गिरोह में हाल के महीने में करीब आठ-दस शूटर शामिल हुए हैं। ये शूटर दिल्ली व हरियाणा में इन दिनों सबसे अधिक सक्रिय हैं। कुछ समय पहले नंदू के शूटरों ने नजफगढ़ में दो लोगों की सरेआम हत्या की, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। करीब 15 दिन पहले फरीदाबाद के सेक्टर-आठ में जिम से घर लौटने के दौरान बल्लू पहलवान की हत्या में उन्हीं शूटरों के नाम समने आए हैं। 

शूटरों के बारे में पता लगा रही पुलिस

इनेलो नेता नफे सिंह की हत्या भी इन्हीं शूटरों का हाथ बताया जा रहा है। कुशवाहा का कहना है कि पिछले चार दिनों से पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच व सभी 15 जिले के स्पेशल स्टाफ समेत हरियाणा पुलिस की सीआईए व एसटीएफ की टीमें दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के जेलों में बंद लारेंस, जठेड़ी व नंदू गिरोह के बदमाशों से लगातार पूछताछ कर शूटरों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। 

ज्योति प्रकाश से कई बार हो चुकी पूछताछ

कुछ शूटरों के बारे में पता लग भी गया है। सभी अपने-अपने ठिकाने से गायब हो गए हैं। जेलों में पूछताछ के दौरान गैंगस्टर हाल के दिनों में और कई बड़ी वारदात कराने के दावे कर रहे हैं। नजफगढ़ के रहने वाले कपिल सांगवान का भाई ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा तिहाड़ में बंद है। पुलिस को शक है कि नफे सिंह की हत्या करने वाले शूटर, ज्योति प्रकाश के जानकार हो सकते हैं, जिससे उससे अब तक कई बार पूछताछ की जा चुकी है।

यह होता है गैंगस्टर का ट्रेंड पुलिस का कहना है कि शूटरों के जल्द पकड़े जाने की आशंका बनी रहती है। इसलिए अच्छे शूटर मिलते ही गैंगस्टर अपने सभी बड़े टारगेट को पूरा करने की कोशिश करता है। नजफगढ़ में दो लोगों की हत्या, बल्लू पहलवान की हत्या के बाद नफे सिंह राठी की हत्या को उसी नजरिए से देखकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। गैंगस्टरों को पता होता है कि शूटर हर हाल में पकड़ लिए जाएंगे इसलिए उनसे ताबड़तोड़ वारदात करा ली जाती है। 

नंदू ले चुका है जिम्मेदारी 

बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के नाम से एक पोस्ट प्रसारित हुआ था जिसमें उसने नफे सिंह की हत्या कराने की जिम्मेदारी ली है। हत्या का कनेक्शन गैंगस्टर मंजीत महाल से नंदू गिरोह की दुश्मनी को जोड़कर भी देखा जा रहा है। मंजीत महाल से नफे सिंह से करीबी संबंध बताया जा रहा है। नफे सिंह, मंजीत को शेल्टर देने का काम करते थे। हालांकि नफे सिंह के स्वजन ने नंदू के नाम के पोस्ट को फर्जी करार दिया है।