हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने खाते में डाले 4263 करोड़ रुपये; 30 लाख टन से अधिक हुई धान की खरीद
हरियाणा की मंडियों में धान की आवक चरम पर है, अब तक 37.27 लाख टन धान पहुंचा है जिसमें से 30.69 लाख टन की खरीद हो चुकी है।
-1793015252792_m.webp)
हरियाणा में 30 लाख टन से अधिक हुई धान की खरीद। फोटो जागरण
HighLights
मंडियों में 37.27 लाख टन धान की आवक दर्ज।
2.22 लाख किसानों को 4263 करोड़ रुपये का भुगतान।
कुल खरीद लक्ष्य का 53% धान खरीदा गया।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में मंडियों में धान की आवक पीक पर है। अब तक 37.27 लाख टन धान मंडियों में पहुंचा है, जिसमें से 30.69 लाख टन (82 प्रतिशत) की खरीद हो चुकी है। करीब 23.34 लाख टन (76 प्रतिशत) धान का उठान किया गया है। अब तक दो लाख 22 हजार 154 किसानों के बैंक खातों में लगभग 4263 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में भारत सरकार द्वारा निर्धारित 58 लाख टन के खरीद लक्ष्य के मुकाबले 53 प्रतिशत खरीद पूरी हो चुकी है। एक दिन में लगभग एक लाख टन धान की आवक और 0.36 लाख टन की खरीद दर्ज की गई है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 16.53 लाख, हैफेड ने 9.29 लाख, हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने 4.87 लाख टन धान की खरीद की है।
निजी व्यापारियों ने अब तक 38 हजार 770 टन धान खरीदा है। निजी व्यापारियों द्वारा खरीदे गए धान का औसत भाव 2,516 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है, जबकि विभिन्न लेन-देन में भाव 2,461 रुपये से 2,965 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है।
कुरुक्षेत्र में सर्वाधिक खरीद
जिला -आवक -खरीद -उठान
- कुरुक्षेत्र -8.23 लाख टन -7.64 लाख टन -6.47 लाख टन
- कैथल -6.76 लाख टन -5.94 लाख टन -4.55 लाख टन
- करनाल -5.60 लाख टन -4.32 लाख टन -2.85 लाख टन
- अंबाला -4.13 लाख टन -3.60 लाख टन -2.91 लाख टन
- फतेहाबाद -3.62 लाख टन -2.50 लाख टन
- यमुनानगर -3.09 लाख टन -2.70 लाख टन -2.31 लाख टन
