Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • haryana
  • panchkula
LIVE BLOG

Haryana Exit Poll Result 2024 Live: हरियाणा में बीजेपी हैट्रिक से चूकी, कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ की वापसी; देखें एग्जिट पोल के नतीजे

Haryana vidhan sabha chunav Exit Poll Result 2024 LIVE Updates: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो गया है। हरियाणा के मतदाताों ने आज 1031 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद कर दिया है।वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। लेकिन इससे पहले सभी की नजर एग्जिट पोल पर है। एग्जिट पोल हरियाणा में किसकी सरकार बनाने के संकेत दे रहे हैं। आइए, जानते हैं।

By Prince Sharma Sat, 05 Oct 2024 09:33 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Haryana vidhan sabha Election Exit Poll result: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न हो चुका है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित होंगे। जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हुए थे और आज एक ही चरण में हरियाणा के विधानसभा चुनाव हुए।

मतगणना से पहले जनता की नजर एग्जिट पोल पर बनी है। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखें तो हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इसी क्रम में अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के एग्जिट पोल हरियाणा के भविष्य को लेकर क्या संकेत दे रहे हैं। आइए जानते हैं।

5 Oct 20249:33:32 PM
कांग्रेस को मिल रहीं 59 सीटें

 इंडिया टीवी के अनुसार कांग्रेस को 59 सीटें मिल रही हैं, जबकि भाजपा को 23 सीटें और जजपा को 2 सीटें व अन्य दलों को 6 सीटें मिल रही हैं।

5 Oct 20248:41:02 PM
हर कोई भाजपा सरकार से थक गया: आदित्य सुरजेवाला

एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों पर कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हम शुरू से ही इसके बारे में बहुत आश्वस्त थे। हर कोई इस भाजपा सरकार से थक गया था और उन्होंने पिछले 10 वर्षों में कोई विकास नहीं किया है। लोग सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहते हैं और कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी।

/

5 Oct 20248:33:35 PM
कांग्रेस जीतेगी 70 सीटें: चंद्रमोहन

एग्जिट पोल पर पंचकूला विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन ने कहा कि कांग्रेस 70 सीटें जीतेगी और बीजेपी को 17 सीटें मिलेंगी। हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

#WATCH | On Exit polls, Congress candidate from Panchkula assembly seat Chander Mohan says, "Congress will win 70 seats and BJP will get 17. We will form a government with full majority." pic.twitter.com/GOJ4suGADA

— ANI (@ANI) October 5, 2024

5 Oct 20248:31:07 PM
बाय-बाय बीजेपी

Haryana Exit Polls: हरियाणा में एग्जिट पोल के नतीजों के बाद सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर बाय-बाय बीजेपी ट्रेंड करने लगा है।

/

5 Oct 20248:11:37 PM
शाम 7 बजे तक 61.25 फीसदी मतदान

हरियाणा में शाम 7 बजे तक 61.25 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान खत्म हो चुका है लेकिन अभी अंतिम डेटा आना बाकी है।

5 Oct 20248:09:36 PM
कांग्रेस को 50 से 58 सीटें मिल रही हैं

आज तक के अनुसार, कांग्रेस को 50 से 58 सीटें मिल रही हैं, जबकि बीजेपी को 20 से 28 सीटें मिल रही हैं। जजपा को 0 से 2 सीटें मिल रही हैं। वहीं 10 से 14 सीटें अन्यों को मिलने के संकेत हैं।

5 Oct 20248:02:40 PM
लोग भाजपा से बहुत दुखी थे: गीता भुक्कल

झज्जर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल ने कहा कि इस बार लोगों ने मन बना लिया था। लोग भाजपा से बहुत दुखी थे। जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद देने का काम किया है। हम दिल की गहराइयों से उनका धन्यवाद करते हैं।

/

5 Oct 20247:59:42 PM
Haryana Exit Polls News: भाजपा की विदाई का टिकट आ गया है: हरियाणा कांग्रेस

हरियाणा कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, दोस्तों, भाजपा की विदाई का टिकट कट गया है।

/

5 Oct 20247:56:25 PM
Haryana Exit Poll: कांग्रेस को 45 से 53 सीटें मिलने के आसार

जिस्ट टीआईएफ रिसर्च के अनुसार, कांग्रेस को 45 से 53 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपाको 29 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 0 से 2 सीटें मिलने के आसार हैं।

5 Oct 20247:52:02 PM
Haryana Exit Poll Result 2024 LIVE: हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ आएगी सरकार: नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में पूरे बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास है। हरियाणा के लोगों ने पिछले 10 सालों में जो कार्यों को देखा है उसे देखते हुए कह सकते हैं कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। यहां हर वर्ग के लिए काम हुआ है। हरियाणा को क्षेत्रवास और परिवारवाद से मुक्ति दिलाई है, हमें पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा को जो हमने एक गति देने का काम किया है। उसे देखते हुए  8 अक्टूबर को बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी

/

5 Oct 20247:45:40 PM
लोगों में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है; सीपीआई नेता

सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि दरअसल एग्जिट पोल हरियाणा में लोगों के मूड और राज्य की जमीनी हकीकत को दर्शाते हैं। हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ गुस्सा है। एक तरफ किसान भाजपा और उसकी विनाशकारी नीतियों से नाराज हैं। वहीं जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह उन खिलाड़ियों का अपमान है जो देश का नाम रोशन करते हैं। महिलाओं और युवाओं में बीजेपी के खिलाफ गुस्सा है। इसलिए, परिणाम अपेक्षित तर्ज पर हैं।

/

5 Oct 20247:42:00 PM
एग्जिट पोल की पोल पहले भी खुल चुकी है: अनिल विज

Haryana Exit Polls News: हरियाणा के एग्जिट पोल को लेकर भाजपा उम्मीदवार अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि एग्जिट पोल की पोल पहले भी खुल चुकी है। लोग अभी भी अपना वोट डाल रहे हैं और लोग लाइन में खड़े हैं। आखिरी व्यक्ति का वोट डालना बाकी है। वोट अभी तक सामने नहीं आया है। एग्जिट पोल गलत साबित होगा और 8 अक्टूबर को बीजेपी सरकार बनाएगी।

#WATCH | Haryana: On Exit polls, BJP candidate from Ambala Cantt Assembly seat Anil Vij says, "'Exit poll ki pol pehle bhi khul chuki hai'. People are still casting their votes and people are standing in line. The last person is yet to cast the vote. The total percentage has not… pic.twitter.com/nfcyd609SA

— ANI (@ANI) October 5, 2024

5 Oct 20247:39:49 PM
एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं अभी नतीजे आने दो: ज्ञानचंद गुप्ता

Haryana Vidhansbaha Chunav Exit Polls: पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि अभी नतीजे आने दें। पिछले चुनाव के एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। मुझे नहीं लगता की किसी प्रकार से कांग्रेस पार्टी की कोई सरकार बनती नजर आ रही है। 110% हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।

5 Oct 20247:32:34 PM
एग्जिट पोल के बीच कृष्ण पाल गुर्जर क्या बोले

Haryana Exit Poll Result 2024 LIVE: केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार हरियाणा में बनने जा रही है। लोगों को हरियाणा में पिछले 10 साल में सुशासन, विकास मिला है। भाजपा 50 से अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।

5 Oct 20247:28:51 PM
Haryana Exit Poll Live: एग्जिट पोल को लेकर क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

एग्जिट पोल को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल अब आए हैं मैंने सुबह ही बता दिया था लहर कांग्रेस के पक्ष में है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उनकी पार्टी के MLA बनेंगे और हाईकमान मुख्यमंत्री को लेकर जो भी फैसला करेंगे वो सभी को मंजूर होगा। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कुमारी सैलजा हमारी सीनियर लीडर हैं। उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अधिकार क्यों नहीं है!

#WATCH रोहतक: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "एग्जिट पोल अब आए हैं मैंने सुबह ही बता दिया था लहर कांग्रेस के पक्ष में है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी... MLA बनेंगे और हाईकाम जो भी फैसला (मुख्यमंत्री के नाम… pic.twitter.com/YsQKZUoJAn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024

5 Oct 20247:25:31 PM
सीएम नायब सैनी ने की पूजा-अर्चना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव सम्पन्न होने के बाद कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर मंदिर में पूजा-अर्चना की है।

VIDEO | Haryana CM Nayab Singh Saini (@NayabSainiBJP) offers prayers at Jyotisar Temple in Kurukshetra.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/5GT0rRtgOl

— Press Trust of India (@PTI_News) October 5, 2024

5 Oct 20247:17:01 PM
Haryana Exit Poll Result 2024 Live: फिर बनाएंगे सरकार: अनिल विज

Haryana Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों के बीच पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में निश्चित रूप से भाजपा जीतेगी और प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

5 Oct 20247:09:09 PM
Haryana Exit Polls Result: कांग्रेस को 48 से 61 सीटें मिलने का अनुमान

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 20 से 31 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस को 48 से 61 सीटें मिल रही हैं। अन्य दलों को 5 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

5 Oct 20246:59:54 PM
यह कांग्रेस के लिए खुशी का क्षण: विनेश फोगाट

एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों के बीच जुलाना से भाजपा प्रत्याशी विनेश फोगाट ने कहा कि यह हरियाणा के लोगों के लिए खुशी का क्षण है। यह पिछले 10 वर्षों में लोगों द्वारा झेले गए अत्याचारों का परिणाम है। मैं इस शानदार प्रदर्शन के लिए कांग्रेस को बधाई देना चाहती हूं।

VIDEO | Haryana elections 2024: "This is a moment of happiness for the people of Haryana. This is the result of the atrocities people had to face in the last 10 years. I would like to congratulate the Congress for this brilliant performance," says Congress candidate from Julana… pic.twitter.com/shSVh0ih6U

— Press Trust of India (@PTI_News) October 5, 2024

5 Oct 20246:54:31 PM
एग्जिट पोल में कांग्रेस को 62 सीटें

Haryana Exit Poll News: रिपब्लिक मैर्टिज एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिल रही हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 18 से 24 सीटें मिलने के अनुमान हैं।

5 Oct 20246:50:57 PM
Haryana Exit Polls Live: कांग्रेस को मिल रही 57 सीटें

ध्रुव रिसर्च के सर्वे के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बहुमत के साथ बन सकती है। सर्वे की माने तो प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 57 सीटें मिल रही हैं।

5 Oct 20246:40:03 PM
Haryana Exit Poll Result Live: अंबाला सीट पर अनिल विज पर सबकी निगाहें

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पर इस सीट पर जीत की हैट-ट्रिक बनाने वाले विज अकेले नेता हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी चित्रा सरवारा से है, जिन्होंने चित्रा सरवारा कांग्रेस से बगावत कर वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

5 Oct 20246:34:09 PM
Haryana Exit Poll Result 2024 LIVE: ये हैं हरियाणा की हॉट सीटें

 हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, लाडवा, हिसार, अंबाला छावनी, अटेली, नूंह, गढ़ी सांपला किलोई, आदमपुर और करनाल विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां चुनावी मुकाबला काफी चर्चा में है। सिरसा, तोशाम, उचाना कलां, डबवाली, ऐलनाबाद और रानियां हाट सीटें हैं।

5 Oct 20246:29:18 PM
नायब सैनी की राह आसान नहीं

Haryana Exit Polls News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी लाडवा से भाजपा के उम्मीदवार है। उनका मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह से हैं। नायब सैनी की चुनावी लड़ाई यहां से आसान नहीं है। जातिगत समीकरण और किसानों की नाराजगी का उन्हें सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस सीट पर भी जनता की खास नजर है।

5 Oct 20246:21:34 PM
जुलाना सीट पर सबकी नजर

Haryana Exit Polls Result: जुलाना से इस बार कांग्रेस ने विनेश फोगाट तो आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में दो पहलवान इस चुनावी दंगल में उतरे हैं। देखना यह है कि इस सीट पर कौन बाजी मारता है- कविता दलाल या फिर विनेश फोगाट या फिर भाजपा के कैप्टन योगेश

5 Oct 20246:16:42 PM
कुछ ही देर में आएंगे एग्जिट पोल

 Haryana Exit Polls Live: हरियाणा में चुनाव खत्म हो गया है। प्रदेश में EVM और VVPAT सील किए जा रहे हैं। कुछ ही देर में एग्जिट पोल्स आएंगे।

5 Oct 20246:10:51 PM
हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61 फीसदी लोगों ने किया वोट

 Exit Poll Live Streaming: हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। भिवानी में 63.06 फीसदी मतदान हुआ है, फतेहबाद में 67.05 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं कैथल में 62.53 फीसदी वोटिंग हुई है।

5 Oct 20246:04:31 PM
90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार मैदान में

Haryana Exit Polls Live: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 1031 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इनमें आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा अकेले चुनावी मैदान में हैं।

5 Oct 20245:58:23 PM
पिछले चुनाव में गठबंधन की बनी थी सरकार

Haryana Exit Poll Time: हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और जजपा ने गठबंधन के साथ सरकार बनाई थी। उस दौरान भाजपा के मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने थे और जजपा के दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने थे। देखना यह है कि इस चुनाव में क्या होता है।

5 Oct 20245:45:38 PM
कुछ ही देर में आएंगे एग्जिट पोल

हरियाणा में आज एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में आठ अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। कुछ ही देर में एग्जिट पोल जारी होंगे।

5 Oct 20245:44:46 PM
हरियाणा में शाम पांच बजे तक 61 फीसदी मतदान

हरियाणा में शाम पांच बजे तक 61 फीसदी मतदान हुआ है। कैथल में 62.53 फीसदी वोटिंग हुई है

  • गुहला 61.00
  • कैथल 62.00
  • कलायत 63.30
  • पुंडरी 63.80

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us