हरियाणा में बिजली कर्मचारियों और अनिल विज की बैठक, CM सैनी भी पहुंचे; हड़ताल खत्म होने के आसार
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज और कर्मचारी नेताओं के बीच पंचकूला में बैठक जारी है। सीएम नायम सैनी भी पहुंच गए हैं।
-1792758141837_m.webp)
बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच वार्ता शुरू, अनिल विज के साथ बैठक।
HighLights
ऊर्जा मंत्री अनिल विज और कर्मचारी नेताओं की बैठक
बिजली वितरण निजीकरण के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर
हड़ताल खत्म होने के आसार
जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच बैठक शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चल रही ऊर्जा मंत्री अनिल विज और बिजली कर्मचारी नेताओं की बैठक में शिरकत करने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे हैं।
बैठक में बिजली विभाग और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। बैठक में गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का काम निजी कंपनी को सौंपने के फैसले को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, बिजली कर्मचारियों के हड़ताल खत्म होने के आसार हैं। किसी भी समय घोषणा हो सकती है।
अनिल विज पर टिकी सबकी निगाहें
बिजली कर्मचारी इस फैसले को रद करवाने की मांग को लेकर बीते रोज से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का विरोध बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण को लेकर है।
अब सभी की निगाहें ऊर्जा मंत्री और कर्मचारी नेताओं के बीच हो रही इस बैठक पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें- अंधेरे में हरियाणा! हड़ताल पर गए 40000 कर्मचारी, 48 घंटे से बिजली-पानी के लिए तरसे लोग
यह भी पढ़ें- हरियाणा में 48 घंटे से बत्ती गुल, बिजली और पानी के लिए परेशान हुए लोग; इनवर्टर भी ठप
