Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कांग्रेस 'पंजा' छोड़ 'जलेबी' को बना ले पार्टी सिंबल', अब अनिल विज ने राहुल गांधी की कर डाली ट्रोलिंग

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 02:20 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के नतीजे सामने आने के बाद से भाजपा जलेबी को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमलावर है। अब हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने जलेबी को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को अपना पार्टी सिंबल बदलकर जलेबी कर लेना चाहिए।

    Hero Image
    अनिल विज ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। फाइल फोटो

    एएनआई, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) में भाजपा की शानदार जीत के बाद से पूर्व गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी के चुनावी निशान को बदलने की सलाह दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को हरियाणा विधानसभा चुनाव से कोई मतलब नहीं था, वो तो सिर्फ और सिर्फ जलेबी का महिमामंडन करने आए थे। राहुल गांधी को कांग्रेस का चुनावी निशान हाथ के पंजे से बदलकर जलेबी रख लेनी चाहिए। आइए जानते हैं अनिल विज ने और क्या-क्या बोला।

    क्या बोले अनिल विज?

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद शुक्रवार को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की रुचि हरियाणा विधानसभा चुनाव में नहीं बल्कि जलेबी में थी।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो हरियाणा में जलेबी का महिमामंडन करने आए थे। अब कांग्रेस पार्टी को भी अपना चुनावी निशान बदल लेना चाहिए। कांग्रेस को अपना चुनावी निशान हाथ के पंजे से बदलकर जलेबी रख लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- जब सिंगर बन गए अनिल विज, मोहम्मद रफी के गाने की तर्ज पर गाया ये गाना; देखें VIDEO

    उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की पोल चुनाव से पहले ही खुल गई थी। हमें तो पहले ही पता था और इसलिए हम पहले ही दिन से कहते रहे कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

    क्या है जलेबी का मामला?

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में गोहाना के मातू राम की जलेबी को लेकर जमकर राजनीति देखने को मिली और अभी भी जलेबी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में गोहाना में कांग्रेस की रैली के मंच पर मातू राम की जलेबियों को तारीफ की थी।

    राहुल गांधी ने मातू राम की जलेबियों की सराहना करते हुए कहा था कि इन जलेबियों को किसी बड़े कारखाने में तैयार किया जा सकता है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और देश-विदेश में भी निर्यात किया जा सकता है।

    मातू राम की जलेबी को लेकर जमकर हुई राजनीति

    हालांकि, राहुल गांधी के इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने अब उनको जमकर ट्रोल किया। भाजपा ने भी राहुल गांधी को ट्रोल किया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी पर मातू राम की जेलबी को लेकर हमला भी बोला।

    जिसके बाद कांग्रेस ने भी मातू राम की जलेबी को लेकर राजनीति शुरू कर दी। कांग्रेस को उम्मीद थी कि इस बार प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी लेकिन चुनावी नतीजे बिल्कुल विपरीत आए और भाजपा ने एक बार फिर से सरकार बना ली। तीसरी जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने फिर से जलेबी को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है।

    यह भी पढ़ें- Maturam Ki Jalebi चर्चा में क्यों, हरियाणा विधानसभा चुनाव से क्या है कनेक्शन?