विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election 2024: हुड्डा मेरे 10 सवालों का जवाब देकर दिखाएं, CM नायब बोले- 'कार्यकाल के रजिस्टर फाड़ दिए या...'

Published: Mon, 26 Aug 2024 09:24 AM (GMT+05:30)

Haryana Election 2024 जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

Haryana Election 2024: सीएम नायब सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछे 10 सवाल।
Haryana Election 2024: सीएम नायब सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछे 10 सवाल।

HighLights

  1. 'कांग्रेस कार्यकाल में नौकरियां पर्ची-खर्ची पर मिलती थी'
  2. 'योग्य युवाओं का क्या कसूर था'
  3. 'एमएसपी पर कितनी फसल खरीदी'

संवाद सहयोगी, असंध (करनाल)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेरे 10 सवालों के जवाब देकर दिखाएं। जवाब नहीं पता तो राहुल गांधी से पूछकर उत्तर दे दो, हुड्डा उत्तर नहीं दे सकते तो रणदीप सुरजेवाला ही सवालों का जवाब दे दें। ये अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब जनता को नहीं देंगे। लगता है पूर्व सीएम हुड्डा ने अपने कार्यकाल के रजिस्टर या तो फाड़ दिए हैं या उन्हें तालाब में फेंक दिया है।

वह रविवार को जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक सांसद ने हाल ही में चुनाव आयोग के पास जाकर भर्ती रुकवा दी। कांग्रेस पार्टी युवाओं की सबसे घोर-विरोधी पार्टी है। जिन युवाओं की भर्ती इन्होंने रुकवाई है, अब ये युवा ही भाजपा के पक्ष में बहुमत देकर हमारी सरकार बना इनका हिसाब करेंगे।

ये तो ट्रेलर था, पूरी फिल्म दिखाएंगे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा झूठ फैला रहे हैं। जब इन्हें कोई मुद्दा नहीं मिला तो ये हिसाब मांगने के नाम पर यात्रा लेकर निकल पड़े। इनसे भाजपा के पूरे 10 साल के कार्यकाल का हिसाब सुना ही नहीं जाएगा। मुझे जितना समय मिला है, उस कार्यकाल का हिसाब भी इन्हें हजम नहीं होगा। ये तो मेरे छोटे से कार्यकाल का ट्रेलर था, अभी तो पांच साल पूरी फिल्म दिखाएंगे।

नायब सैनी के हुड्डा से 10 सवाल

  1. हुड्डा बताएं कि कांग्रेस के कार्यकाल में नौकरियां पर्ची-खर्ची पर मिलती थी, योग्य युवाओं का क्या कसूर था?
  2. किसानों की जमीन सेक्शन चार और छह लगाकर दामाद के सुपुर्द कर दी, किसानों का क्या कसूर था?
  3. एमएसपी पर कितनी फसल खरीदी?
  4. फसल खराब होने पर किसानों को 2-3 रुपये के चेक के बारे में बताएं।
  5. किसानों पर गोलियां क्यों चली?
  6. दलितों के घर जलाए, दलितों ने पलायन किया, उसके बारे में जनता को बताएं?
  7. बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन देते थे, उसे क्यों नहीं बढ़ाया?
  8. ट्रांसफर के लिए कर्मी दर-दर ठोकरें खाते थे, भ्रष्टाचार होता था, हिसाब दें?
  9. कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में कितने बीपीएल कार्ड बने?
  10. कितने गरीब लोगों को इलाज मुफ्त में हुआ इसके बारे में भी बताएं?

विनेश के कंधे पर बंदूक रख रहे हैं हुड्डा 

लोहारू और सोनीपत में भी सीएम ने जनआशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इसके अलावा रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है और अब तो वह चुल्लू भर पानी से मछली पकड़ने की स्थिति में आ चुके हैं।

हुड्डा अब ओलिंपियन विनेश फोगाट के कंधे पर बंदूक रखकर स्वार्थ की राजनीति करना चाहते हैं। कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है और न ही नेतृत्व। सीएम ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा व रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने आप को सीएम घोषित कर घूम रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP के साथ गठबंधन करेंगे दुष्यंत चौटाला? JJP नेता ने खुद ही दिया जवाब