Move to Jagran APP

घने कोहरे की चादर से ढ़का हरियाणा, शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई

हरियाणा में शीतलहर के साथ घने कोहरा भी कहर ढा रहा है। राज्‍य में अधिकतर स्‍थानों पर बृहस्‍पतिवार सुबह घना कोहरा छा गया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 09:56 AM (IST)
घने कोहरे की चादर से ढ़का हरियाणा, शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई
घने कोहरे की चादर से ढ़का हरियाणा, शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के लोगों को शीतलहर से राहत नहीं मिल रही है। शीतलहर के साथ-साथ कोहरा भी कहा ढ़ा रहा है। राज्‍य के अधिकतर स्‍थान बृहस्‍पतिवार सुबह घने कोहरे की चादर से ढके रहे। सड़कों पर सुबह तो दृश्‍यता करीब-करीब शून्‍य हो गई। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई जगहों पर इस कारण वाहन अापस में टकरा गए।

loksabha election banner

बृहस्‍पत‍िवार तड़के से ही राज्‍य में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी सहित अधिकतर स्‍थानों पर घना कोहरा छा गया। इससे सड़कों पर कुछ भी नहीं दिख रहा था। सड़कोंं पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। वाहन चालकों को इससे बहुत दिक्‍कत हुई। अधिकतर जगहों पर दृश्‍यता शून्‍य के करीब थी। काफी दिन निकलने के बाद भी घना कोहरा छाया छा।

हिसार शहर में बृहस्‍पतिवार सुबह कोहरे के बीच जाते लोग।

सुबह मौसम में बदलाव के तहत मंगलवार रात को बादल छाने से राज्‍य मेंं बुधवार को शीतलहर से कुछ राहत मिली थी, लेकिन बृहस्‍तपतिवार को फिर ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी। हिसार में सोमवार रात को जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री था, वहीं मंगलवार को यह बढ़कर 8.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को दिन में कड़ी धूप निकलने से अधिकतम तापमान भी करीब 2 डिग्री बढ़कर 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन बृहस्‍तपतिवार सुबह तापमान काफी गिर गया।

फतेहाबाद में बृहस्‍पतिवार सुबह छाया घना कोहरा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सिरसा के आस-पास बूंदाबांदी भी हुई है। खिचड़ के अनुसार प्रदेश में 4 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी। 5 और 6 जनवरी को आंशिक बादल छाने और कहीं कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं सुबह व शाम के समय धुंध छाई रहेगी।

सिरसा में बृहस्‍पतिवार सुबह छाया घना कोहरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.