विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नायब सरकार के 2 साल पर कांग्रेस का बड़ा हमला, मैदान में उतारेगी दिग्गजों की फौज; सरकार के कमियों को करेंगे उजागर

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:30 PM (IST)

हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता उसकी विफलताओं को उजागर करने के लिए मैदान ...और पढ़ें

सरकार की नीतियों में कमियों को लेकर फील्ड में उतरेंगे कांग्रेस नेता। राव नरेंद्र सिंह (बाएं), संजय दत्त (दाएं)।

सरकार की नीतियों में कमियों को लेकर फील्ड में उतरेंगे कांग्रेस नेता। राव नरेंद्र सिंह (बाएं), संजय दत्त (दाएं)।

HighLights

  1. भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला

  2. विभिन्न जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई जाएंगी विफलताएं

  3. महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन पर सरकार से जवाब मांगेगी कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उपलब्धियां गिनाए जाने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फील्ड में उतरेंगे।

कुशासन और वादाखिलाफी का आरोप लगा रही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बुधवार को विभिन्न जिलों में प्रेस कांफ्रेंस कर विफलताएं उठाएगी। इस दौरान दो साल के कामकाज और वादों पर सवाल उठाए जाएंगे।

कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का दावा है कि किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और छोटे व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर हरियाणा की जनता जवाबदेही चाहती है। पार्टी ने अपने अभियान के लिए कई नारे भी दिए हैं।

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सिरसा में राव नरेंद्र सिंह, दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चंडीगढ़ में सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

रोहतक में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, फरीदाबाद में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, पानीपत में धर्मपाल सिंह मलिक, भिवानी में अशोक तंवर, करनाल में उदय भान, हिसार में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश, अंबाला में सांसद वरुण मुलाना, सोनीपत में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कुरुक्षेत्र में सांसद कर्मवीर बौद्ध और गुरुग्राम में पूर्व सांसद राज बब्बर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला 21 अक्टूबर को गुजरात के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक दौरे पर गुजरात में रहेंगे।