Move to Jagran APP

कांग्रेस ने सजाई फील्डिंग, विधानसभा से फील्ड तक हमलावर होंगे दिग्गज

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीटें जीतने से उत्साहित कांग्रेस के दिग्गजों ने सरकार को घेरने की पूरी तैयार कर ली है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 09:24 AM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 05:36 PM (IST)
कांग्रेस ने सजाई फील्डिंग, विधानसभा से फील्ड तक हमलावर होंगे दिग्गज
कांग्रेस ने सजाई फील्डिंग, विधानसभा से फील्ड तक हमलावर होंगे दिग्गज

जेएनएन, चंडीगढ़। विधानसभा चुनावों के बाद आक्रामक हुई हरियाणा कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरने के लिए फील्डिंग सजाने में जुटी है। विधानसभा में जहां कई मसलों को लेकर विधायक हमलावर होंगे, वहीं संगठन स्तर पर 7 से 14 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन की कमान पार्टी दिग्गजों को सौंपी गई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि जिलास्तरीय प्रदर्शनों के लिए संयोजक बनाए गए हैं जो अपने जिलों में विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, जिला समन्वयकों के साथ उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपेंगे।

loksabha election banner

फतेहाबाद में पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पानीपत में विधायक धर्म सिंह छौक्कर और नूंह (मेवात) में विधायक चौ. आफताब अहमद को संयोजक बनाया गया है। तीनों जिला मुख्यालयों पर सात नवंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। अगले दिन महेंद्रगढ़, सिरसा और करनाल में प्रदर्शन होंगे। महेंद्रगढ़ में विधायक राव दान सिंह, सिरसा में डॉ. केवी सिंह और करनाल में सरदार त्रलोचन सिंह को संयोजक बनाया गया है। दस नवंबर को गुरुग्राम, कैथल और पंचकूला में प्रदर्शन होगा। गुरुग्राम में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, कैथल में पूर्व सांसद जयप्रकाश और पंचकूला में पूर्व उप-मुख्यमंत्री चंद्रमोहन कमान संभालेंगे।

11 नवंबर को अंबाला, जींद, हिसार और फरीदाबाद में कांग्रेसी प्रदर्शन करेंगे। इन जिलों में पूर्व संसदीय सचिव राम किशन गुर्जर, विधायक सुभाष देशवाल, पूर्व सांसद पंडित रामजी लाल और पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया को संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। 12 नवंबर को झज्जर में विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान और सोनीपत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन होगा।

अगले दिन भिवानी, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में प्रदर्शन रखा गया है जहां पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और विधायक बिशन लाल सैनी अगुवाई करेंगे। 14 नवंबर को चरखी दादरी में पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सिंह सांगवान, रोहतक में बीबी बत्तरा और पलवल में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल की अगुवाई में प्रदर्शन करेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.